Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर एक्टर Francisco San Martin कौन? जिनका 39 की उम्र में निधन, सदमे में इंडस्ट्री

Francisco San Martin Death: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर फ्रांसिस्को सैन मार्टिन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 39 की उम्र में एक्टर ने अपने घर पर सुसाइड कर अपनी जान दे दी।

---विज्ञापन---

Francisco San Martin Death: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर फ्रांसिस्को सैन मार्टिन की 39 की उम्र में मौत हो गई है। एक्टर ने सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया। उनके फैंस भी सदमे में हैं, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि मार्टिन अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्टर ‘डेज ऑफ अवर लाइव्स’ टीवी सीरीज में अपने दमदार अभिनय से छा गए थे। अचानक हुई मौत से उनके फैंस के साथ-साथ परिवार भी सदमे में हैं। मार्टिन का दुनिया से जाना हॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी काफी शॉकिंग है।

‘डेज ऑफ अवर लाइव्स’ से बटोरी वाहवाही

फ्रांसिस्को सैन मार्टिन ने ‘डेज ऑफ अवर लाइव्स’ में डारियो हर्नांडेज की भूमिका निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था। वहीं इसके बाद मार्टिन जीना रोड्रिगेज के साथ जेन द वर्जिन में भी दिखाई दिए थे। इसके सीजन 3 और 4 में मार्टिन ने बहुत महत्वपूर्ण किरदार निभाया था, जो ऑडियंस के दिल पर अलग छाप छोड़ गया था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, मां शर्मिला और करीना पहुंची लीलावती अस्पताल

एक्ट्रेस कैमिला बेनस ने दी जानकारी

‘डेज ऑफ अवर लाइव्स’ में उनकी ऑन स्क्रीन बहन गैबी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कैमिला बेनस ने अपने इंस्टाग्राम पर मार्टिन की मौत की जानकारी देते हुए दुख जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मैं क्या कह सकती हूं लेकिन मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। रेस्ट इन पीस दोस्त।’

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार मार्टिन की मौत 16 जनवरी को हुई थी। उन्होंने 39 की उम्र में सुसाइड कर दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने घर पर वो मृत पाए गए। लॉस एंजिल्स काउंटी कोरोनर ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उनके जाने से हर कोई सदमे में है। परिवार के लोगों को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि मार्टिन इस तरह हम सबको छोड़कर चले जाएंगे।

कैसे की करियर की शुरुआत?

फ्रांसिस्को का जन्म मोंटाना में हुआ था। वहीं एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर प्रोडक्शन से की थी। इसके बाद वो मैड्रिड चले गए थे और वहां उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई और टीवी सीरीज और फिल्मों में शानदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फ्लॉप फिल्म… जिसे बनने में लगे 6 साल, सुपरस्टार हो गया कंगाल; फिर हुआ कमाल मूवी ने जीते 11 अवॉर्ड्स

First published on: Jan 21, 2025 02:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola