Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

फ्लॉप फिल्म… जिसे बनने में लगे 6 साल, सुपरस्टार हो गया कंगाल; फिर हुआ कमाल मूवी ने जीते 11 अवॉर्ड्स

Raj Kapoor Biggest Flop Movie Became Blockbuster: बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक राज कपूर की मूवी को बनने में 6 साल लगे थे। बॉक्स ऑफिस पर आते ही ये मूवी महाफ्लॉप साबित हुई। बाद में ऐसा कमाल हुआ कि मूवी ने 11 अवॉर्ड्स जीते। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरी कहानी क्या है?

---विज्ञापन---

Raj Kapoor Biggest Flop Movie Became Blockbuster: बॉलीवुड की कई मूवीज हैं जो बड़े बजट की होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जाकर गिरी। वहीं कुछ मूवीज ऐसी भी हैं जो छोटे बजट की होने के बाद भी सिनेमाघरों में छा गई। आज हम जिस मूवी की बात करने जा रहे हैं उसे बनने में करीब 6 साल लगे और सिनेमाघरों में रिलीज होते ही मूवी महाफ्लॉप साबित हो गई। साल 1970 में एक करोड़ में बनी इस मूवी के फ्लॉप होते ही मेकर्स कंगाल हो गए। फिर बाद में ऐसा कमाल हुआ कि आज मूवी को मास्टरपीस कहा जाता है। साथ ही मूवी 11 अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। राज कपूर ने इस मूवी को प्रोड्यूस भी किया था और मूवी के लीड एक्टर भी वो ही थे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस मूवी की बात कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की वो बी-ग्रेड फिल्म, जिसमें बोल्ड सीन्स की भरमार, देख लोग भी थे हैरान

---विज्ञापन---

मूवी में ये एक्टर्स भी थे शामिल

राज कपूर की ये मास्टरपीस मूवी और कोई नहीं बल्कि ‘मेरा नाम जोकर’ ही है। बॉक्स ऑफिस पर इसके फ्लॉप होने से राज कपूर दिवालिया हो गए थे। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें राज कपूर के साथ-साथ मनोज कुमार, ऋषि कपूर, सिमी ग्रेवाल, अचला सचदेव, धर्मेंद्र और दारा सिंह जैसे बेहतरीन कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

---विज्ञापन---

ऑडियंस को नहीं समझ आई कहानी

मूवी में एक गरीब लड़के की कहानी दिखाई गई थी जो नौकरी की तलाश में सर्कस में जोकर का काम करने के लिए मजबूर हो जाता है। वहीं इसके बाद उसे अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। राज कपूर ने इस मूवी के लिए कड़ी मेहनत की थी। वहीं फिल्म को बनाने के लिए फाइनेंसरों से भी उधार लिया गया था, लेकिन जब ये सिनेमाघरों में आई तो ऑडियंस के सिर से ऊपर गई और बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम आकर गिरी। इसके बाद राज कपूर दिवालिया हो गए।

---विज्ञापन---

महाफ्लॉप से ब्लॉकबस्टर बनी मूवी

प्रेम चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राज कपूर ने इसकी भरपाई करने के लिए आरके स्टूडियो भी गिरवी रख दिया था। मूवी की असफलता ने राज कपूर को खत्म कर दिया था। लेकिन राज कपूर ने इस मूवी के प्रति अपना प्यार नहीं छोड़ा। बाद में ऐसा कमाल हुआ कि मूवी ने बेस्ट निर्देशक, बेस्ट संगीत और अन्य सहित 11 अवॉर्ड्स जीते। इसी मूवी में ऋषि कपूर ने भी बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन वापसी की और ये मूवी महा फ्लॉप से ब्लॉकबस्टर बन गई और इसकी कमाई ने सारी भरपाई भी कर दी।

यह भी पढ़ें: लाइमलाइट से दूर कहां गायब हो गईं Bhojpuri Industry की ये फेमस एक्ट्रेस

---विज्ञापन---
First published on: Jan 21, 2025 01:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola