---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2026 का ऑफिशियल सॉन्ग Dai Dai इस दिन होगा रिलीज, Shakira ने धांसू डांस मूव्स दिखाते हुए दिया अपडेट

शकीरा साल 2010 में वाका वाका गाने के बाद एक बार फिर से फीफा वर्ल्ड कप के लिए गाना गा रही है. उन्होंने FIFa World Cup 2026 के लिए दाई दाई सॉन्ग गाया है और हाल ही में शकीरा ने इसकी रिलीज को लेकर अपडेट शेयर किया है.

---विज्ञापन---

Dai Dai Song
Dai Dai Song

शकीरा दुनिया भर में मोस्ट पॉपुलर सिंगर में से एक है. ऐसे तो वह कोलंबिया की हैं, लेकिन अपने शानदार गानों के लिए हर किसी के बीच पॉपुलर हैं. व्हेनेवर, व्हेरेवर और हिप्स डोंट लाई जैसे हिट गाने दे चुकी 49 साल की शकीरा ने इस बार होने वाले FIFA World cup 2026 टूर्नामेंट के लिए ऑफिशियल सॉन्ग गाया है. वह इस टूर्नामेंट के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली हैं और ऑफिशियल सॉन्ग ‘दाई दाई’ से दर्शकों को फिर से नाचने पर मजबूर करने वाली हैं. वहीं, 23 मई की देर सुबह को उन्होंने फीफा के ऑफिशियल सॉन्ग को लेकर अपडेट शेयर किया है कि वह कब रिलीज किया जाएगा.

इस दिन रिलीज होगा गाना

दरअसल, शकीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर 23 मई की देर सुबह एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वह बच्चों के साथ डांस करते हुए और अपने शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने इस दौरान ग्रीन कलर का आउटफिट कैरी किया है. यह वीडियो क्लिप उनके आने वाले फीफा सॉन्ग दाई-दाई की है. जो कि आज 12 बजे रिलीज किया जाएगा. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कौन तैयार है? @fifaworldcup 2026 के आधिकारिक गाने का आधिकारिक वीडियो कल दोपहर 12 बजे ET पर रिलीज होगा.

---विज्ञापन---

फैंस के बीच दिखी गाने को लेकर एक्साइटमेंट

शकीरा की इस अनाउंसमेंट से फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली है. यूजर्स पर इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने का हिस्सा बने बच्चों के ऑफिशियल पेज से भी रिएक्शन आया है. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “हम तैयार हैं, महारानी जी! आपकी इस सोच का हिस्सा बनकर हमें बहुत गर्व हो रहा है और इस अवसर के लिए धन्यवाद. यह एक अविस्मरणीय अनुभव रहा! दुनिया को यह उत्कृष्ट कृति देखने का बेसब्री से इंतजार है.चलो “दाई दाई!” एक यूजर ने लिखा, “हम घंटों की गिनती कर रहे हैं, हम बेहद एक्साइटेड हैं.

दूसरी बार फीफा के लिए शकीरा ने गाया गाना

बता दें कि दाई दाई शकीरा का दूसरा ऑफिशियल वर्ल्ड कप गाना है. इससे पहले उन्होंने साल 2010 में साउथ अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट के लिए वाका वाका गाया था, जो खूब वायरल हुआ था. इस गाने को उस दौरान काफी पसंद किया गया था. बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 11 जून से 19 जुलाई तक चलने वाला है और इसमें 48 टीमें हिस्सा लेने वाली है.

यह भी पढ़ें- अमिताभ और जितेंद्र से पहले इस एक्टर के प्यार में दीवानी थीं रेखा? नंगे पांव किया था पीछा! आज सुपरस्टार के बेटे ने खुद किया खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2026 11:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.