---विज्ञापन---

अमिताभ और जितेंद्र से पहले इस एक्टर के प्यार में दीवानी थीं रेखा? नंगे पांव किया था पीछा! आज सुपरस्टार के बेटे ने खुद किया खुलासा

---विज्ञापन---

रेखा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हुआ करती थीं. उन्होंने न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लाखों दिलों को दीवाना बनाया हुआ था. हालांकि वह सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं. एक्ट्रेस का नाम अमिताभ बच्चन तक सालों तक जोड़ा गया है. साथ ही ये भी कहा गया है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन से पहले जितेंद्र को डेट किया है. हालांकि वह एक और ऐसे एक्टर हैं, जिनके प्यार में दीवानी थीं, जिसके बारे में खुद उस एक्टर के बेटे ने खुलासा किया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

राज बब्बर और रेखा के अफेयर की थी खूब चर्चाएं

दरअसल, हम बात कर रहे हैं राज बब्बर और रेखा के बारे में. फिल्मी गलियारों में रेखा और राज के अफेयर की चर्चाएं एक जमाने पर जोरों पर थीं. कहा जाता था कि रेखा राज के प्यार में दीवानी थी कि एक बार वह एक्टर के पीछे-पीछे नंगे पांव दौड़ गई थीं.

---Advertisement---

आर्य ने रेखा और राज के अफेयर पर की बात

हाल ही में विक्की लालवानी से बात करते हुए राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने तमाम खुलासे किए हैं. उन्होंने अपने पिता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के अफेयर, शादी और सौतेले भाई प्रतीक को लेकर बात की है. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने रेखा को लेकर भी बात की है और राज बब्बर के साथ उनके अफेयर की अफवाहों को लेकर आर्य ने रिएक्ट किया है.

राज बब्बर के पीछे नंगे पांव दौड़ी थीं रेखा?

आर्य से इंटरव्यू के दौरान पूछा कि राज और रेखा को एक बार सड़क पर दौड़ते हुए देखा गया था और रेखा उनके पापा के पीछे सड़क पर भी दौड़ी थी, वो भी नंगे पांव. इन अफवाहों को लेकर आर्य ने कहा, " आपका सवाल जो है वो बता रहा है कि रेखा जी और पापा के बीच में एक दौड़ हुई थी. यह क्या साबित करता है? कि दोनों फिट थे. आर्य ने सवाल को इग्नोर करते हुए बातों को मोड़ दिया था.

---Advertisement---

रेखा से आकर्षित थे राज बब्बर

वहीं, रेखा के प्रति राज आकर्षित थे या नहीं इसपर भी आर्य ने जवाब दिया और कहा, "इतनी खूबसूरत महिला है. कौन अट्रैक्ट नहीं होगा. क्या आप अट्रैक्टेड फील नहीं करोगे. मैं भी आकर्षित हो जाता. अगर वह आकर्षित हुए तो, वह इंसान हैं. इसमें क्या गलत है.

राज ने अपने और रेखा के रिश्ते पर कही थी ये बात

बता दें कि रेखा और राज बब्बर ने 80 के दशक में तमाम फिल्में साथ में की है. दोनों ने ‘अगर तुम ना होते’, ‘झूठी’, ‘अमीरी गरीबी’ और ‘इंसाफ की आवाज’ में साथ काम किया है. इतना ही नहीं एक बार खुद राज बब्बर ने रेखा के साथ अपने रिश्ते पर खुलासा किया था. क्योंकि स्मिता पाटिल की मौत के बाद कहा जाता है कि राज रेखा के करीब आए थे. इसी को लेकर बात करते हुए उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, "'हां, हमारे रिश्ते ने एक तरह से मेरी मदद की. कुछ परिस्थितियों के कारण हम एक-दूसरे के करीब आए. उस समय रेखा का एक लंबे समय से चला आ रहा रिश्ता टूट गया था। वह उससे दूर जाना चाहती थी. मैं भी ऐसी ही स्थिति में था.'  

---Advertisement---
First published on: May 23, 2026 10:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.