---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: Cannes 2026 में Aishwarya Rai ने बिखेरा जलवा, लेकिन रेड गाउन में बेटी आराध्या ने लूटी महफिल

Entertainment News Live In Hindi: ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन उनके साथ कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं. जिसके बाद उनका लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Aishwarya Rai With Daughter Aaradhya Bachchan
Aishwarya Rai With Daughter Aaradhya Bachchan

Entertainment News Live In Hindi: ऐश्वर्या राय 22 मई को कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं थी. कांस में ऐश्वर्या के लुक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं, उनका पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. उन्होंने कांस के पहले दिन ब्लू कलर का बटरफ्लाई गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी. इसके साथ ही उन्होंने सिंपल मेकअप किया है और अपने लुक के लिए उन्होंने रेड लिपस्टिक कैरी की है. उनका यह लुक काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और ऐश्वर्या के लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस की बेटी आराध्या बच्चन का भी लुक काफी वायरल हो रहा है.

ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने लूटी लाइमलाइट

दरअसल, आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ कांस में पहुंची थी. वह भी इस दौरान बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं. आराध्या ने कांस के लिए रेड कलर का गाउन पहना और उन्होंने इस गाउन के ऊपर कैप भी पहनी थी. उसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और हल्का मेकअप किया है. इस लुक में आराध्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

दृश्यम 3 और चांद मेरा दिन ने किया इतना कलेक्शन

दृश्यम 3 सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है और दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई है. फिल्म ने दूसरे दिन 11.05 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने दो दिनों में भारत में कुल 26.90 करोड़ की कमाई कर ली है. दूसरी ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 2.90 का कलेक्शन कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

First published on: May 23, 2026 08:23 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.