---विज्ञापन---

Exclusive: प्रेग्नेंसी के बावजूद सुरभि ज्योति ने नहीं रोकी शूटिंग, ‘सेवन एंड हाफ डेट्स’ के डायरेक्टर्स का बड़ा खुलासा

Exclusive: एक्टर शालीन मल्होत्रा और सुयश राय के डायरेक्शन में बनी भारत की पहली म्यूजिकल वेब सीरीज 'सेवन एंड हाफ डेट्स' 24 मई से सीधे यूट्यूब पर रिलीज होने जा रही है. E24 Bollywood के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में डायरेक्टर्स ने कई बड़े खुलासे किए हैं. वहीं लीड एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान इस सीरीज की शूटिंग पूरी करके सबको चौंका दिया है.

---विज्ञापन---

Exclusive: आजकल जहां हर तरफ सिर्फ मार-धाड़, गाली-गलौज और क्राइम से भरपूर वेब सीरीज देखने को मिल रही हैं, वहीं टीवी के जाने-माने एक्टर शालीन मल्होत्रा और सुयश राय दर्शकों के लिए एक बेहद प्यारी और गानों से सजी लव स्टोरी ‘सेवन एंड हाफ डेट्स’ लेकर आ रहे हैं. इसे देश की पहली म्यूजिकल वेब सीरीज कहा जा रहा है, जिसमें आपको 8 एपिसोड के साथ 8 एकदम नए और फ्रेश गाने सुनने को मिलेंगे. E24 Bollywood के साथ एक खास बातचीत में दोनों डायरेक्टर्स ने इस सीरीज को लेकर कई ऐसे बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है.

सिर्फ 11 दिन में पूरी सीरीज की शूटिंग खत्म

आमतौर पर किसी भी वेब सीरीज के 8 एपिसोड शूट करने में मेकर्स को महीनों का वक्त लग जाता है. बजट संभालना, लोकेशन देखना और एक्टर्स की डेट्स मैच करना बहुत बड़ा सिरदर्द होता है. लेकिन शालीन मल्होत्रा और सुयश राय ने अपनी पहली ही सीरीज में कमाल कर दिया. दोनों ने E24 Bollywood को बताया कि उन्होंने जबर्दस्त प्लानिंग के दम पर इस पूरी सीरीज की शूटिंग को महज 11 दिनों के अंदर ही समेट दिया.

---विज्ञापन---

प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करती रहीं सुरभि ज्योति

इस इंटरव्यू का सबसे बड़ा और सबको हैरान कर देने वाला खुलासा सीरीज की लीड एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को लेकर हुआ. दोनों डायरेक्टर्स ने बताया कि जब इस शो की शूटिंग चल रही थी, तब सुरभि ज्योति प्रेग्नेंट थीं. हालांकि इसके बारे में भी उन्होंने सुरभि की एक पोस्ट से कैलकुलेशन करके पता किया कि उस वक्त वो प्रेग्नेंट थीं. लेकिन प्रेग्नेंसी के बावजूद भी सुरभि ने बिना किसी शिकायत या नखरे के सेट पर अपनी पूरी जान लगा दी. उन्होंने न सिर्फ अपने मुश्किल सीन्स को बहुत अच्छे से निभाया, बल्कि शूटिंग के इस टाइट शेड्यूल में भी डायरेक्टर्स का पूरा साथ दिया. सुरभि का यह जज्बा दिखाता है कि वो कितनी बड़ी प्रोफेशनल हैं.

दोस्ती ने आसान बनाया काम

शालीन और सुयश पिछले 17 सालों से बहुत पक्के दोस्त हैं, वहीं सीरीज के हीरो करण वाही के साथ शालीन का रिश्ता 20 साल पुराना है. इस पुरानी दोस्ती का सीधा फायदा काम के दौरान सेट पर दिखा. दोनों डायरेक्टर्स का कहना है कि जब इतने पुराने दोस्त साथ मिलकर कुछ बनाते हैं, तो एक-दूसरे की बात को बिना बोले ही समझ जाते हैं. 11 दिनों के इस एक्सप्रेस शेड्यूल को बिना किसी बड़ी समस्या के पूरा करने के पीछे यह मजबूत दोस्ती और आपसी भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत थी.

---विज्ञापन---

रील और सोशल मीडिया के लिए तैयार किए गए हैं खास गाने

क्योंकि यह एक म्यूजिकल सीरीज है, इसलिए इसके गानों पर बहुत ज्यादा मेहनत की गई है. मेकर्स ने बताया कि सीरीज के सभी 8 गाने काफी जबरदस्त हैं. गाने इस तरह के हैं कि वो कहानी को आगे तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही लोगों की जुबान पर तुरंत चढ़ जाएंगे. युवाओं को कनेक्ट करने के लिए संगीत में कई नए प्रयोग किए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सभी 8 गाने एकदम नए और फ्रेश हैं.

24 मई से यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे यह लव स्टोरी

दर्शकों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस बेहतरीन सीरीज को देखने के लिए उन्हें जेब से एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा, यानी किसी महंगे ओटीटी ऐप के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है. ‘सेवन एंड हाफ डेट्स’ को आने वाली 24 मई से ‘नोविस रिकॉर्ड्स’ (Novice Records) के यूट्यूब चैनल पर बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है. मेकर्स को उम्मीद है कि यह रीयल और प्यारी सी कहानी हर उस दिल को छुएगी जो प्यार पर भरोसा करता है.

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2026 11:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.