---विज्ञापन---

Exclusive: ‘या तो डील करो, या गाना हटाओ’… ‘ है जवानी तो इश्क होना है’ विवाद पर आर-पार के मूड में वाशु भगनानी

Vashu Bhagnani Exclusive: ऑनलाइन हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाशु भगनानी ने रमेश तौरानी और डेविड धवन के साथ चल रहे विवाद पर E24 Bollywood के सवाल का खुलकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वो 'ईरान-अमेरिका' की तरह लड़ना नहीं चाहते. अगर उनकी फिल्म के गाने इस्तेमाल करने हैं, तो डील करें या उन्हें हटा दें. वो इस मामले को 5 मिनट में सुलझाने को तैयार हैं.

---विज्ञापन---

Vashu Bhagnani Exclusive: बॉलीवुड प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और रमेश तौरानी के बीच ‘चुनरी चुनरी’ गाने को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अब एक दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब E24 Bollywood ने वाशु भगनानी से सीधा सवाल पूछा, तो उन्होंने बहुत ही बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी. भगनानी ने साफ कर दिया कि वो कोई दुश्मनी या लड़ाई नहीं चाहते, बल्कि मामले को तुरंत सुलझाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर सही पहल हो, तो यह पूरा विवाद महज 5 मिनट में खत्म हो सकता है.

डेविड धवन के आते ही 3 मिनट में सुलझेगा मामला

E24 Bollywood ने जब वाशु भगनानी से पूछा कि अगर वरुण धवन के पिता और उनके पुराने दोस्त डेविड धवन इस झगड़े को सुलझाने के लिए बीच में आते हैं, तो उनका क्या स्टैंड होगा? इस पर भगनानी ने कहा कि हमारा पूरा ग्रुप—जिसमें डेविड धवन और रमेश तौरानी शामिल हैं—अगर एक साथ बैठ जाए, तो इस मसले को हल करने में 3 मिनट से भी कम का समय लगेगा.

---विज्ञापन---

मैं कोई ‘ईरान-अमेरिका’ नहीं जो लड़ता रहूं

अपनी बात को और सरल अंदाज में समझाते हुए वाशु भगनानी ने कहा, “मैं हमेशा हर किसी का स्वागत करने के लिए तैयार हूं. मैं कोई ईरान और अमेरिका नहीं हूं, जो बिना वजह बस आपस में लड़ते रहना चाहते हैं.” उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी से दुश्मनी मोल लेना या किसी का काम रोकना बिल्कुल नहीं है.

गाने-सीन रखने हैं तो डील करो, नहीं तो हटाओ

विवाद की असली वजह पर बात करते हुए वाशु भगनानी ने रमेश तौरानी की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर अपनी शर्त बिल्कुल साफ कर दी. उन्होंने कहा, “सीधी सी बात है, अगर वे मेरी फिल्म के गाने और सीन अपनी पिक्चर में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो या तो मुझसे बकायदा एक प्रोफेशनल डील करें, या फिर उन सीन्स और गानों को अपनी फिल्म से पूरी तरह हटा दें.”

---विज्ञापन---

अदालत में भी समझौते के लिए तैयार

वाशु भगनानी ने कहा कि मामला भले ही इस समय कोर्ट में चल रहा हो, लेकिन वो कोर्ट के अंदर भी बैठकर हाथ मिलाने को राजी हैं. उन्होंने कहा, “अगर वे आज भी अदालत में आकर बात करना चाहें, तो मैं तैयार हूं. मैं कानून का सम्मान करता हूं, लेकिन बातचीत के जरिए मामले को खत्म करने के पक्ष में हमेशा खड़ा हूँ.”

इसी कॉल पर लाइन पर लो, 5 मिनट में सब खत्म

वाशु भगनानी का सबसे धमाकेदार अंदाज तब देखने को मिला जब उन्होंने लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही चैलेंज दे दिया. उन्होंने कहा, “अगर अभी, इसी वक्त इस कॉल पर भी उन्हें (रमेश तौरानी या डेविड धवन को) लाइन पर ले लिया जाए, तो मैं अगले 5 मिनट के अंदर फोन पर ही सारा मैटर सेटल कर दूंगा.”

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2026 10:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.