Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक के 2 साल बाद एक्स पति के लिए फिर जागा ईशा देओल का प्यार? रेयर फोटो शेयर कर कही ये बात

Esha Deol Share Ex Husband Bharat Takhtani Rare Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने तलाक के 2 साल बाद अपने एक्स पति भरत तख्तानी के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है.

Esha Deol Share Ex Husband Bharat Takhtani Rare Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘घूंघट’ की शूटिंग में बिजी है. इसके अलावा, ईशा देओल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उनकी एक पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है. दरअसल, ईशा देओल ने तलाक के 2 साल बाद अपने एक्स पति भरत तख्तानी की एक रेयर तस्वीर शेयर की है. ईशा देओल ने एक्स पति भरत की तस्वीर उनके जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें बधाई देते हुए शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

ईशा ने शेयर की एक्स पति की फोटो

एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में एक्स पति भरत तख्तानी के लिए फिर से अपना सॉफ्ट साइड दिखाया है. ईशा देओल ने 12 अक्टूबर को अपने एक्स पति भरत तख्तानी के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी. दरअसल, ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भरत की एक रेयर फोटो शेयर की. इस पोस्ट में उनकी दोनों बेटियों और पिता के बीच प्यार की झलक देखने को मिली. ईशा ने अपनी बेटियों की तरफ से उनके पापा भरत तख्तानी को जन्मदिन की बधाई दी.

---विज्ञापन---

तलाक के 2 साल बाद दी जन्मदिन की बधाई

ईशा देओल ने तलाक के 2 साल बाद अपने एक्स पति भरत तख्तानी को बेटियों की तरफ से बधाई दी. पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो दादा. हमेशा खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें.’ ईशा की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोग कयास लगाने लगे कि क्या ईशा देओल और भरत तख्तानी फिर से एक हो रहे हैं. हालांकि, इस पोस्ट से उनके दोबारा साथ आने की पुष्टि नहीं होती है. इससे पहले भी कई पब्लिक इवेंट्स में दोनों के बीच अच्छे रिश्ते की झलक देखने को मिली है.

शादी, तलाक और बच्चे

बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी ने शादी के करीब 12 साल बाद फरवरी 2024 में अलग होने की घोषणा की थी. द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक संयुक्त बयान में दोनों ने कहा था कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके बच्चे उनकी प्राथमिकता रहेंगे. ईशा और भरत ने जून 2012 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में पारंपरिक समारोह में शादी की थी. इस पूर्व दंपति की दो बेटियां हैं, राध्या, जिनका जन्म 2017 में हुआ था, और मिराया, जिनका जन्म 2019 में हुआ था.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2026 08:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola