---विज्ञापन---

Eid Special Look: ईद पर दिखना है सबसे अलग, तो इन एक्ट्रेस से लें टिप्स

Eid Special Look: रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत की जाती है, ये महीना बड़ा ही पाक महीना होता है। मुस्लिम लोग रमजान के महीने में रोजे रखते हैं। इस पाक महीने के बाद ईद का त्योहार आता है जिसका सभी लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। ईद के लिए लोग कई […]

Eid Special Look: रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत की जाती है, ये महीना बड़ा ही पाक महीना होता है। मुस्लिम लोग रमजान के महीने में रोजे रखते हैं। इस पाक महीने के बाद ईद का त्योहार आता है जिसका सभी लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। ईद के लिए लोग कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। दरअसल ईद के लिए लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं। अगर आप भी ईद पर अपने लुक से सभी को अपना दीवाना बनाना चाहते हैं तो आप इन एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

महिलाएं स्टाइलिश ड्रेस के साथ हेयर स्टाइल पर भी बहुत ध्यान देती हैं। आज का आर्टिकल उन महिलाओं के लिए बेहद खास है जो ईद पर तैयार होकर एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं। आइए देखें ईद के कुछ खास लुक।

Alia Bhatt look

इन दिनों स्लीक हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में है। साड़ी हो यो सूट लुक सभी में ये हेयर स्टाइल सूट करता है। अगर आप ईद के मौके पर साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप अपने लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आलिया भट्ट के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

Sara Ali Khan Look

सारा अली खान का हर लुक कमाल का होता है। एक्ट्रेसल अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हर लुक में कहर बरपाने वाली सारा के हर लुक सामने आते ही छा जाते हैं। इस फोटो में सारा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है, साथ में परफेक्ट मेकअप और कर्ल हेयर में वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। अगर आप अपने लुक को शानदार बनाना चाहती हैं तो सारा के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

Shahnaz Gill Look

शहनाज गिल का काफ्तान लुक बड़ा ही कमाल का लग रहा है। आप अगर इस लुक को अपने ईद स्पेशल डे के लिए रिक्रिएट करती हैं तो यकीन मानिए कि लोगों की निगाहें आप के ऊपर से हटेंगी नहीं। मार्केट में कई सारे डिजाइन में काफ्तान मिल जाएंगे। आप भी अपने लिए अपने फेवरेट कलर में काफ्तान लें और सभी को अपना दीवाना बना लें ।

First published on: Apr 07, 2023 05:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.