Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं यूट्यूबर Priyanka Senapati? जिससे Jyoti Malhotra जासूसी केस में हुई पूछताछ

यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस में पूछताछ की गई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर प्रियंका सेनापति कौन है?

---विज्ञापन---

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले में एक और यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से भी पूछताछ की गई। ओडिशा की प्रियंका ज्योति के साथ अपनी दोस्ती को लेकर जांच के घेरे में आ गई। Intelligence Bureau (IB) ने प्रियंका से ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस में पूछताछ की है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर प्रियंका सेनापति कौन हैं?

यह भी पढ़ें: ‘रेड 2’ की कमाई में फिर आया उछाल, 150 करोड़ क्लब के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

---विज्ञापन---

कौन हैं प्रियंका सेनापति?

यूट्यूबर प्रियंका सेनापति ओडिशा के पुरी की रहने वाली हैं। वो एक  ‘Prii_vlogs’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं। वहीं यूट्यूब पर उनके 14,600 सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 20,000 फॉलोअर्स हैं। वो अपने यूट्यूब चैनल पर ट्रेवल व्लॉग शेयर करती हैं। अपने व्लॉग में वो देश के अलग-अलग शहरों में घूमती नजर आती हैं और अपने फॉलोअर्स को भी गाइड करती हैं।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान का व्लॉग किया था जारी

प्रियंका ने 25 मार्च को अपने चैनल पर एक व्लॉग जारी किया था जिसमें वो पाकिस्तान के करतारपुर में घूमती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने इस व्लॉग का कैप्शन रखा था, ‘पाकिस्तान में ओडिया लड़की | करतारपुर कॉरिडोर गाइड | ओडिया व्लॉग।’ वहीं इसमें प्रियंका ने अपनी पाकिस्तान की यात्रा को दिखाया था।

ज्योति से कैसे जुड़ा नाम?

बता दें ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस में उनका नाम इसलिए सामने आया क्योंकि वो ज्योति के साथ ट्रेवल व्लॉग बना चुकी हैं। ज्योति से प्रियंका की मुलाकात तब हुई जब उन्होंने ज्योति को पुरी के जगन्नाथ मंदिर की यात्रा कराई। दोनों ने साथ में कोलैब किया था। वहीं यूट्यूब पर भी इसकी वीडियो मौजूद है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान यात्रा पर भी दोनों साथ ही गई थीं।

---विज्ञापन---

प्रियंका से की गई पूछताछ

प्रियंका से इस जासूसी केस में IB अधिकारियों ने पूछताछ भी की है। हालांकि प्रियंका का कहना है कि ज्योति उनकी सिर्फ यूट्यूब दोस्त हैं और गैर गतिविधियों के बारे में उन्हें कोई भी आइडिया नहीं था। साथ ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी सफाई देते हुए कहा कि इस केस में उनका कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही वो जांच में पूरा सहयोग देंगी।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra के बाद शक के घेरे में आई एक और यूट्यूबर, IB ने की पूछताछ

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2025 07:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola