Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic के लिए Yash ने बदला लुक, 10 साल बाद कटवाई दाढ़ी, नया अंदाज देख लोग बोले- ‘ये हुआ ना…’

यश की टॉक्सिक का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें उनका दाढ़ी वाला और क्लीन शेव लुक देखने को मिला था. वहीं, अब क्लीन शेव लुक वाला एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Yash-Toxic
Yash-Toxic

Toxic: यश केजीएफी चैप्टर 2 की सफलता के लंबे वक्त बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक्टर जल्द ही फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगे और इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं. फिल्म का बीते दिनों टीजर रिलीज किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचाया. ट्रेलर का हर एक सीन फैंस को खूब पसंद आया है. वहीं, इस फिल्म के लिए उन्होंने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यश ने दस साल बाद कटवाई दाढ़ी

दरअसल, टॉक्सिक फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनका क्लीन शेव वाला लुक भी टीजर में देखने को मिला है. हालांकि उन्होंने यह लुक कैसे अचीव किया है अब उसका बिहाइंड द सींस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यश अपने स्टाइलिस्ट के साथ मेकओवर करवाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है, कि वह अपनी घनी दाढ़ी वाले लुक को क्लीन शेव में बदल रहे हैं. जिससे फैंस की भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. एक्टर ने दस साल बाद अपनी दाढ़ी कटवाई है. एक्टर ने साल 2016 में आई फिल्म संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड के बाद दाढ़ी वाला लुक अपना लिया था.

---विज्ञापन---

लोगों ने वीडियो पर किया रिएक्ट

वहीं, यश के इस लुक के वायरल होने के बाद लोग भी कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये लुक हुआ ना 10/10. एक अन्य यूजर ने लिखा, “भारतीय सिनेमा के इतिहास की अगली बड़ी हस्ती. तीसरे यूजर ने लिखा, “भाई दाढ़ी लुक ही सही है तुमपर.” हालांकि कुछ यूजर्स को एक्टर का क्लीन शेव लुक कुछ खास पसंद नहीं और लोगों ने कहा, “इतना कुछ खास नहीं है, नॉर्मल गली छाप लगने लगा है भाई.”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि टॉक्सिक में यश के अलावा, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म की टक्कर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर से होगी.

यह भी पढ़ें- Arijit Singh के रिटायरमेंट के बाद रिलीज हुआ पहला फिल्मी सॉन्ग, ‘Ek Din’ के Youtube पर आते ही मिले ताबड़तोड़ व्यूज

---विज्ञापन---
First published on: Feb 23, 2026 11:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola