Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arijit Singh के रिटायरमेंट के बाद रिलीज हुआ पहला फिल्मी सॉन्ग, ‘Ek Din’ के Youtube पर आते ही मिले ताबड़तोड़ व्यूज

अरिजीत सिंह ने 2026 की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया था. हालांकि उन्होंने इसके बाद भी आमिर खान की रिक्वेस्ट पर उनकी आने वाली फिल्म 'एक दिन' के लिए एक गाना गाया, जो हाल ही में रिलीज हुआ है और उसे जबरदस्त व्यूज मिले हैं.

---विज्ञापन---

Arijit Singh Song Ek Din
Arijit Singh Song Ek Din

अरिजीत सिंह हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. हालांकि 2026 की शुरुआत में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट को लेकर ऐलान किया था, जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया था. हालांकि उनके इस फैसले के बाद भी उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘एक दिन’ के लिए गाना गाया. हाल ही में आमिर खान अरिजीत के घर मुर्शीदाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने सिंगर से इस फिल्म के गाने के लिए रिक्वेस्ट की थी. जिसके बाद उन्होंने वह गाना गाया और हाल ही में यह यूट्यूब पर रिलीज हो गया है.

रिलीज हुआ गाना एक ‘दिन’

दरअसल, हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शंस ने अरिजीत सिंह के गाए हुए इस खूबसूरत गाने का एक वीडियो रिलीज किया है. जिसमें आमिर खान अरिजीत के घर पहुंचते हैं और उनसे उनकी आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ में गाना गाने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं. आमिर पूछते हैं, ‘आप कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हैं, कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं? या आप हिंदी फिल्मों के लिए गाना नहीं चाहते? ऐसे मत कर यार। हम लोगों का क्या होगा?’ इस गाने में आमिर खान के उन पलों को लेकर दिखाया जाता है, जो उन्होंने अरिजीत सिंह के घर और उनके परिवार के साथ बिताए. इसमें आमिर खान अरिजीत के परिवार, उनके बेटे के साथ सेल्फी लेते हुए चेस खेलते हुए और खाना खाते हुए और इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. आखिर में जाते जाते आमिर अरिजीत को धन्यवाद कहते हैं, जिसके बाद सिंगर और उनकी पत्नी एक्टर के पैर छूते हैं.

---विज्ञापन---

गाने को मिले जबरदस्त व्यूज

गाने के बोल दिल छू लेने वाले हैं और हर बार की तरह अरिजीत की आवाज ने इस गाने में जान डाल दी है. बता दें कि इस गाने में साई पल्लवी और जुनैद खान नजर आने वाले हैं. यह ‘एक दिन’ फिल्म का टाइटल सॉन्ग होने वाला है और साई पल्लवी, जुनैद पहली बार किसी मूवी में साथ दिखने वाले हैं.यह गाना आज सुबह रिलीज किया गया था और इसे सिर्फ 6 घंटों में 1,627,976 व्यूज मिल चुके हैं.

गाने के रिलीज के बाद लोगों ने भर-भर कर किए कमेंट्स

इसके अलावा इस गाने के रिलीज होने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. गाने को लेकर एक यूजर ने लिखा, “जब किसी रिटायर्ड सिंगर को समर्पित एक पूरा म्यूजिक वीडियो बनाया जाता है, तो आप उनकी प्रतिभा के महत्व और महानता को समझ पाते हैं. दूसरे ने लिखा, “जब आमिर खान ने कहा “ऐसा मत कर यार…हम लोगों का क्या होगा भाई?” हमने इसे महसूस किया.

---विज्ञापन---

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘एक दिन’

बता दें कि फिल्म ‘एक दिन’ से आमिर खान और मंसूर खान एक बार फिर से साथ काम करने वाले हैं. इससे पहले वह, ”कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. वहीं, यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है और इसका डायरेक्शन सुनील पांडे ने किया है. मूवी सिनेमाघरों में 1 मई 2026 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- शादी से पहले वायरल हुआ Vijay Devarakonda का स्वैग! दुल्हन बनने से पहले इतराती दिखीं Rashmika Mandanna

---विज्ञापन---
First published on: Feb 23, 2026 06:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola