Misha Agrawal Passed Away: सोशल मीडिया की मशहूर इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल अब हमारे बीच नहीं रही हैं। 25वें जन्मदिन से दो दिन पहले मीशा का निधन हो गया। उनके परिवार ने इंस्टा पर उनके ऑफिशियल अकाउंट पर फैंस के साथ इस बात की खबर शेयर की। मीशा के फैंस इस खबर से टूट गए हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं उनका लास्ट पोस्ट भी इंस्टा पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मीशा अग्रवाल कौन थीं?
यह भी पढ़ें: 24 साल की मशहूर इन्फ्लुएंसर का निधन, बर्थडे के 2 दिन पहले तोड़ा दम
कौन थीं मीशा?
मीशा इंस्टाग्राम पर फनी वीडियोज बनाने के लिए जानी जाती थीं। उनकी वीडियो से फैंस काफी रिलेट करते थे, ये ही वजह थी कि सोशल मीडिया पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने यूनिक और फनी कॉन्टेंट से मीशा ने अलग पहचान बनाई थी। इंस्टाग्राम पर मीशा को मशहूर गीतकार जानी और टीवी एक्ट्रेस अबीगैल पांडे जैसे कई सेलेब्स फॉलो करते हैं। वहीं दो दिन बाद वो अपना 25वां जन्मदिन मनाने जा रही थीं। इसकी जानकारी उनके परिवार ने उनके इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
लास्ट पोस्ट वायरल
इंफ्लुएंसर का लास्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो इंफ्लुएंसर प्रियांक तिवारी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों यूपी और पंजाब के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। प्रियांक भी मीशा की मौत की खबर से काफी हैरान हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ जुड़ी कुछ यादें शेयर की हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शोक में डूबे फैंस
वहीं मीशा के अचानक से जाने से फैंस काफी स्तब्ध हैं। वो उनकी पोस्ट पर कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या ये रियल है या कोई प्रैंक है। वहीं बड़े-बड़े इन्फ्लुएंसर्स भी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं और उनकी फैमिली के प्रति संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं। एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन पारुल गुलाटी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Yeh Hai Mohabbatein एक्ट्रेस, शादी के 4 साल बाद दी गुड न्यूज