Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Kunicka Sadanand? जो Bigg Boss 19 घर में लेंगी एंट्री, 110 फिल्मों में किया काम

Bigg Boss 19: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का आज ग्रैंड प्रीमियर होगा। इसी बीच शो के कंटेस्टेंट की एक लिस्ट सामने आई, जिसमें एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का नाम शामिल है। चलिए जानते हैं कि कुनिका सदानंद कौन हैं और क्या करती हैं?

---विज्ञापन---

Who is Kunicka Sadanand

Bigg Boss 19: जियोहॉस्टार और कलर्स टीवी पर आज रात सलमान खान पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आगाज करेंगे। अब से बस कुछ ही घंटों बाद ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर होगा। इसी बीच शो के मेकर्स फैंस की एक्साइमेंट को बढ़ाते हुए प्रीमियर के नए-नए प्रोमो रिलीज कर रही हैं। इसके अलावा कई फैन पेज पर शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की जा रही है। जिनमें से कई संभावित नाम अब काफी हद तक कंफर्म हो गए हैं। ऐसा ही एक नाम कुनिका सदानंद का भी सामने आया है। चलिए जानते हैं कि कुनिका सदानंद कौन हैं और क्या करती हैं।

कौन हैं कुनिका सदानंद?

कुनिका सदानंद हिन्दी सिनेमा की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। आप भले ही उन्हें उनके नाम से न जानते हों, लेकिन उनका चेहरा आपको बेशक याद होगा। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘कोयला’, ‘तमन्ना’, ‘फरेब’, ‘आवारा’, ‘राजा की आएगी बारात’, ‘अपने डैम पर’, ‘डॉन’, ‘बाज़ी’, ‘जवाब’, ‘किस्मत’, ‘हम हैं बेमिसाल’, और ‘मोहरा’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जवानी फिर नहीं आनी 2’ में देखा गया था। उम्मीद की जा रही है कि कुनिका सदानंद ‘बिग बॉस 19’ के घर में एंट्री कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19:कौन हैं जीशान कादरी? गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान…अब दिख सकते हैं बिग बॉस के घर में?

लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

बिग बॉस तक द्वारा जारी की गई ‘बिग बॉस 19’ कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट के कई नाम मेकर्स द्वारा पहले ही संकेत के साथ कंफर्म किए जा चुके हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का नाम भी शामिल है। खैर, शो में उनकी एंट्री होगी या नहीं, ये तो आज रात ग्रैंड प्रीमियर में पता ही चल जाएगा। बिग बॉस तक की इस लिस्ट में कुनिका सदानंद के अलावा गौरव खन्ना, अमाल मलिक, मृदुल तिवारी, शहबाज, आवेज दरबार, जीशान कादरी, अशनूर कौर, नगमा मिराजकर, बशीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, नटैला पोलैंड और प्रणित मोरे का नाम भी शामिल हो गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2025 01:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola