Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं कॉमेडियन Kunal Kamra? जो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पर विवादित गाना गाकर बुरे फंसे

कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित गाना गाकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। आइए आपको भी कुणाल के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

---विज्ञापन---

कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर एक पैरोडी गाई है, जिसको लेकर अब काफी विवाद हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने उनके खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी है। वहीं शिवसेना कार्यकर्ता उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुणाल पहले भी विवादों में रह चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर कुणाल कामरा कौन हैं?

यह भी पढ़ें: ‘ये मर्द नहीं…’ सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में निक्की के कमेंट पर भड़के गौरव, दिया ऐसा जवाब फराह खान भी रह गईं दंग

---विज्ञापन---

कौन हैं कुणाल?

कुणाल कामरा एक स्टेंडअप कॉमेडियन हैं। जो स्टेज पर अपने जोक्स से लोगों को हंसाते नजर आते हैं। वहीं अक्सर उन्हें बेबाकी से बोलते देखा जाता है। वो अपने पहले शो ‘शट अप या कुणाल’ से काफी फेमस हुए थे। वहीं इसके बाद उन्होंने पॉलिटिशियन्स के इंटरव्यू भी लेना शुरू कर दिया था। साल 2017 में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी, अरविंद केजरीवाल, कन्हैया कुमार, रवीश कुमार, उमर खालिद और शेहला रशीद का इंटरव्यू लेकर सुर्खियां बटोरी थीं।

पहले भी हो चुका विवाद

वहीं कुणाल ने हाल ही में अपने लाइव शो में एक पैरोडी गुनगुनाई, जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे को गद्दार कह दिया। इसके बाद मामला इतना गरमा गया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाते हुए स्टूडियो में तोड़फोड़ कर दी। बता दें कामरा के साथ ये पहला विवाद नहीं है, इससे पहले भी वो विवादों में रह चुके हैं। दरअसल साल 2020 में कुणाल को इंडिगो और स्पाइसजेट समेत 4 एयरलाइन्स ने उन्हें बैन कर दिया था। उस दौरान उन पर पत्रकार अर्नब गोस्वामी को फ्लाइट में तंग करने का आरोप लगा था। इसके बाद इंडिगो ने उन पर 6 महीने तक बैन लगा दिया था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की गिरफ्तारी की मांग 

बता दें कुणाल ने मुंबई में हाल ही में अपने लाइव शो में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक मोडिफाइड गाना गाया। इस गाने के सहारे कुणाल ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का मजाक बनाया। वहीं कॉमेडियन ने इसकी एक क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर भी की। इसके बाद वीडियो खूब वायरल हो गई। वहीं इसके बाद उन पर केस दर्ज हो गया है। साथ ही अब शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: लूलिआ वंतूर के साथ कहां घूमने निकले सलमान खान? दोनों का साथ में वीडियो आया सामने

---विज्ञापन---
First published on: Mar 24, 2025 08:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola