Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Welcome To The Jungle Collection Day 8: ‘अल्फा’ भी नहीं रोक पाई ‘वेलकम टू द जंगल’ की रफ्तार, शुक्रवार को किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. आलिया भट्ट की नई फिल्म 'अल्फा' की रिलीज के बावजूद फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर बीते हफ्ते रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म Welcome तो The Jungle का जलवा दूसरे हफ्ते में भी बरकरार है. सिनेमाघरों में इस फिल्म को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड की बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म Alpha रिलीज हो चुकी है, जिसे लेकर माना जा रहा था कि वह इस कॉमेडी फिल्म की कमाई पर पूरी तरह ब्रेक लगा देगी. लेकिन दूसरे शुक्रवार के जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है. आलिया भट्ट की फिल्म के आने के बाद भी इस फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है.

अल्फा की रिलीज के बाद भी टिकी रही फिल्म

सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) की रिलीज को इस शुक्रवार को 8 दिन पूरे हो चुके हैं. इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आलिया भट्ट और बॉबी देओल की मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) ने दस्तक दी है. कड़े मुकाबले और बड़े क्लैश के बावजूद अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म के पैर बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से जमे हुए हैं और फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

---विज्ञापन---

दूसरे शुक्रवार को किया शानदार कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कॉम्पिटिशन होने के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) ने अपने आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 4.50 करोड़ रुपये का सिंगल डे नेट कलेक्शन किया है. कामकाजी दिन और सामने एक बड़ी फिल्म होने के लिहाज से इस आंकड़े को काफी दमदार माना जा रहा है. इस कमाई से साफ है कि फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अब भी कम नहीं हुआ है.

भारत में 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंची कमाई

इस नए कलेक्शन को मिलाकर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और दिशा पाटनी स्टारर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 97.65 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस कर लिया है. भारतीय बाजार में 100 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने के लिए इस फिल्म को अब महज 2.35 करोड़ रुपये की और जरूरत है, जो यह फिल्म इस वीकेंड यानी शनिवार और रविवार की कमाई से बहुत ही आसानी से हासिल कर लेगी.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड मार्केट में बजट से आगे निकली फिल्म

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी काफी इम्प्रेसिव रहा है. दुनिया भर के सिनेमाघरों से यह फिल्म अब तक कुल 137.36 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर चुकी है. फिल्म पहले ही अपना 125 करोड़ रुपये का पूरा बजट रिकवर कर चुकी है. इसके अलावा ओवरसीज मार्केट यानी विदेशों से भी फिल्म ने अब तक 26.45 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कलेक्शन बटोरा है.

आने वाले दिनों में अल्फा को मिलेगी कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस के मौजूदा समीकरण को देखकर फिल्म समीक्षकों का मानना है कि रिलीज के पहले दिन अल्फा (Alpha) भले ही कुछ हद तक ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) के स्क्रीन्स प्रभावित करने में कामयाब रही हो, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म जिस तरह से टिकी हुई है, वह आने वाले दिनों में आलिया भट्ट की फिल्म के कलेक्शन के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकती है. बता दें कि ओपनिंग डे पर आलिया की इस फिल्म ने 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं शनिवार और रविवार का फायदा दोनों ही फिल्मों को मिलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 04, 2026 06:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola