Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

WAR 2 Teaser: ऋतिक रोशन से भिड़े Jr. NTR, कियारा ने भी लगाया बोल्डनेस का तड़का

WAR 2 Teaser Out: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' का टीजर फाइनली आउट हो गया है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक-दूसरे से कड़ा मुकाबला करते नजर आ रहे हैं। कियारा आडवाणी भी अब तक के अपने सबसे बोल्ड अंदाज में टीजर में दिखी हैं, जिसने सबको चौंका दिया है।

---विज्ञापन---

War 2
War 2

WAR 2 Teaser Out: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ का टीजर आउट हो गया है। ‘वॉर 2’ के ऐलान के बाद से ही फैंस इसकी पहली झलक का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार मेकर्स ने फैंस के उस सपने को पूरा कर दिया है। ‘वॉर 2’ का धांसू टीजर आ चुका है, जिसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर एक दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। एक्शन-थ्रिलर ‘वॉर 2’ का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है और टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

यह भी पढ़ें: OMG 3 हुई कंफर्म! Akshay Kumar कब शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग? जानें लेटेस्ट अपडेट्स

---विज्ञापन---

‘वॉर 2’ का टीजर आउट

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ का टीजर आ गया है और आते ही टीजर को 3.5 व्यूज भी मिल गए हैं। 20 मई, मंगलवार को मेकर्स ने साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की बर्थडे के मौके पर फिल्म वॉर 2 का टीजर जारी किया है। फिल्म में ऋतिक एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर धालीवाल के किरदार में हैं और जूनियर एनटीआर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

दमदार है ऋतिक-NTR क एक्शन

ऋतिक रोशन का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है और उसके साथ ही विलेन बन जूनियर एनटीआर भी उनको कड़ा मुकाबला दे रहे हैं। टीजर से साफ हो गया है कि इस बार जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर का मजा दर्शकों को ‘वॉर 2’ में मिलने वाला है, क्योंकि बॉलीवुड और साउथ का धमाकेदार तड़का भी मिलेगा।

---विज्ञापन---

कियारा आडवाणी का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को देखकर तो उनके फैंस का चौंकने वाले हैं, क्योंकि एक्ट्रेस का अबतक का सबसे बोल्ड लुक जो मूवी में देखने को मिलने वाला है। ग्रीन कलर की बिकिनी में कियारा बेहद सेक्सी लग रही हैं और उनके इस लुक ने सबको अपना दीवाना बना दिया है।

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘वॉर 2’

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और अब टीजर ने तो उनका क्रेज एक लेवल बढ़ा दिया है। 14 अगस्त को वॉर 2 थियेटर में दस्तक देने वाली है, फिल्म की रिलीज डेट से मेकर्स पहले ही पर्दा उठा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Jr NTR की नेटवर्थ कितनी? महंगी घड़ी और गाड़ियों के हैं शौकीन, एक फिल्म के लेते हैं करोड़ों

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2025 11:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola