Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

विराट कोहली ने बताया अपना फेवरेट पंजाबी सिंगर, मैच से पहले जरूर सुनते हैं ये गाना, वजह है बेहद खास

विराट कोहली ने खुलासा किया कि वह हर मैच से पहले इस पंजाबी सिंगर का गाना सुनते हैं. दिल्ली इवेंट में क्रिकेटर ने बताया कि इस गाने से उनका इमोशनल कनेक्शन है.

---विज्ञापन---

Virat Kohli Favourite Singer And Song: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह उनका मैच नहीं, बल्कि उनका एक बयान है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने हाल भी अपने फेवरेट पंजाब सिंगर का नाम का खुलासा किया, इसकी के साथ वो गाना भी शेयर किया जिसे सुनकर वो हर बार मैच खेलने मैदान में उतरते हैं. उन्होंने इस गाने को अपनी लाइफ की इंस्पिरेशन बताया.

एक मंच पर विराट और ये पंजाबी सिंगर

दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में विराट कोहली के ब्रांड वन8 कम्यून के ग्लोबल प्रीमियर इवेंट का आयोजन किया गया था. इस खास मौके पर करण औजला भी मौजूद थे. दोनों सितारों को एक साथ मंच पर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए. सोशल मीडिया पर भी इस मुलाकात की खूब चर्चा हो रही है.

---विज्ञापन---

विराट का फेवरेट गाना कौनसा ?

इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करण औजला की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि वह करण के संगीत को लंबे समय से सुनते आ रहे हैं और उनके गानों में भावनाओं की गहराई साफ दिखाई देती है. विराट ने कहा कि करण अपने दिल से गाने लिखते हैं और यही बात उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है.

किस गाने को सुनकर इंस्पायर होते हैं विराट

बातचीत के दौरान विराट ने बताया कि करण औजला का गाना ‘विनिंग स्पीच’ उनका सबसे पसंदीदा गाना है. उन्होंने कहा कि यह गाना सिर्फ एक ट्रैक नहीं, बल्कि संघर्ष और सफलता की कहानी है. विराट के मुताबिक, इस गाने में उन्हें अपनी जिंदगी की झलक दिखाई देती है.

---विज्ञापन---

विराट ने शेयर किया इमोशनल पल

क्रिकेटर ने यह भी साझा किया कि उन्होंने कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था और इसी वजह से इस गाने से उनका एक भावनात्मक जुड़ाव बन गया. विराट ने कहा कि मैच खेलने जाने से पहले वह कई बार इस गाने को सुनते हैं और यह उन्हें प्रेरित करता है.

विराट ने खेल के नजरिए पर कही ये बात

इवेंट में विराट ने अपने खेल के नजरिए पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें वे मुकाबले ज्यादा पसंद आते हैं, जहां हालात मुश्किल हों और टीम दबाव में हो. उनके अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में ही वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं. विराट का मानना है कि किसी भी मुश्किल मैच में हमेशा एक छोटा सा मौका जरूर होता है और वह उसी मौके को तलाशने की कोशिश करते हैं.

---विज्ञापन---

करण औजला के नए सॉन्ग को दर्शकों का मिल रहा प्यार

वहीं, करण औजला की बात करें तो उनका नया गाना ‘लव फेड’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके अलावा सिंगर जल्द ही ऑस्ट्रेलिया टूर पर भी जाने वाले हैं, जहां वह कई शहरों में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे.

First published on: Jun 22, 2026 11:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola