Vibe Vs Daayra Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ भी रिलीज हुई. 18 सितंबर को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे कर लिए हैं. ओपनिंग डे पर दायरा ने 1 करोड़ तो वाइब ने 1.70 करोड़ की कमाई की थी. आइए दूसरे दिन का कलेक्शन जानते हैं.
‘वाइब’ Vs ‘दायरा’
पहले बात करें कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वाइब’ की तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और इसी के साथ इस कॉमेडी फिल्म ने करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. पहले दिन दायरा मात्र 1 करोड़ का कलेक्शन कर पाई.
‘वाइब’ के दूसरे दिन की कमाई
अब बात करें VIBE के दूसरे दिन, शनिवार की कमाई की तो अब तक फिल्म ने ₹1.82 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे फिल्म का भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹4.19 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹3.52 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
‘दायरा’ की कमाई
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दायरा’ ने पहले दिन भारत में मात्र 1 करोड़ का बिजनेस किया. बात करें दूसरे दिन की कमाई की तो अब तक, ‘दायरा’ ने ₹1.13 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹2.53 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹2.13 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
इन फिल्मों से टक्कर
‘वाइब’ और ‘दायरा’ के अलावा फिल्म ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पहले से ही सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. रिलीज के माहिबाद भी हनुमान अंश की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. नई फिल्मों के आने के बाद भी इन फिल्मों की कमाई पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है.