दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं. दीपिका पादुकोण बीते लंबे वक्त से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में बनी हुई थी. एक्ट्रेस हाल ही में पति रणवीर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गणपति के दर्शन करने के लिए पहुंची थी. इन सभी के बीच आज दीपिका और रणवीर ने अपने दूसरे बच्चे की खुशी फैंस के साथ शेयर की है. कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वो दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं.
दूसरी बार पेरेंट्स बने दीपिका और रणवीर
दरअसल, दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक कंबाइंड पोस्ट शेयर किया है. जिसमें कपल ने बताया कि वो उन्होंने दूसरी बार भी एक बेटी का स्वागत किया है. कपल ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें छोटे बच्चे के पैरों के निशान बने हुए हैं और उसपर लिखा है, “वेलकम बेबी गर्ल. 19/9/2026.” इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने इविल आई वाला इमोजी लगाया है. हालांकि दीपिका ने अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है.
फैंस और सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
वहीं, जैसे ही कपल ने बेटी होने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की, वैसे ही तमाम सेलेब्स और फैन्स ने उन्हें इसकी मुबारक बाद दी. वेब सीरीज राख के एक्टर आकाश मखीजा ने कमेंट करते हुए लिखा, “हम दो हमारे दो.” आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी कपल को बधाई दी. एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी कपल को बधाई देते हुए कमेंट किया, “बधाई हो… आप सभी पर हमेशा कृपा बनी रहे.” इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी कमेंट किया है.
2018 में रचाई थी दीपिका-रणवीर ने शादी
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला से हुई थी. उसके बाद कई सालों तक कपल ने एक दूसरे को डेट किया और 14 नवंबर 2018 में शादी कर ली. कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था. वहीं, दूसरी बेटी को दीपिका ने आज यानी कि 19 सितंबर 2026 को जन्म दिया है.