Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44: ‘वाइब’ और ‘दायरा’ भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, 44वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने की शानदार कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दायरा' और 'वाइब' भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाए.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. सिनेमाघरों में ये फिल्म महीनेभर से धुआंधार कलेक्शन कर रही है. इसके सामने नई फिल्में भी फेल होती नजर आ रही हैं. हाल ही में रिलीज हुई ‘दायरा’ और ‘वाइब’ इसे टक्कर नहीं दे पाईं. मात्र 2 करोड़ के बजट में तैयार हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. आइए जानते हैं 44वें दिन शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी जैसे दौड़ रही हैं. ओपनिंग डे पर मात्र 10 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते से सबकुछ बदल दिया और आज 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर तेजी से 300 करोड़ की ओर बढ़ रही है. 43वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया.

---विज्ञापन---

44वें दिन की कमाई

अब बात करें 44वें दिन की तो अब तक, ‘हनुमान अंश’ ने ₹5.18 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹299.42 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹253.56 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

Hanuman Ansh FILM

तीसरे हफ्ते से ‘हनुमान अंश’ ने पकड़ी रफ्तार

दिलचस्प बात ये है कि ‘हनुमान अंश’ ने ओपनिंग डे पर मात्र 10 लाख रुपये कमाए थे. रिलीज के पहले दो हफ्ते फिल्म बिल्कुल नहीं चली. लेकिन तीसरे हफ्ते जैसे चमत्कार हो गया. वर्ड ऑफ माउथ से ये फिल्म पूरे देशभर में चर्चा का विषय बन गई और दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ पड़े. रिलीज के 16वें दिन से फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया. तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ की कमाई तय की. बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ के लिए तीसरा, चौथा और पांचवां हफ्ता रिकॉर्ड तोड़ रहा. चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90 करोड़ कमाए. यही सिलसिला छठे हफ्ते भी जारी रहा और फिल्म ने 80.25 करोड़ का कलेक्शन. हनुमान अंश अब सातवें हफ्ते में आ गई और फिल्म की नेट कमाई 250 करोड़ पार पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘हनुमान अंश’ की कहानी बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में बाबा के बचपन और युवास्था को बखूबी से दिखाया गया है. इसमें पूर्णिमा तिवारी, शोभिनव सत्य, चंदन आनंद जैसे स्टार्स शामिल है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली का लीड किरदार निभाया है.

First published on: Sep 19, 2026 07:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola