---विज्ञापन---

मॉडल ट्विशा शर्मा केस में आया खतरनाक मोड़, पति फरार, व्हाट्सएप चैट में कई खुलासे

Twisha Sharma case: मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत में एक भयानक मोड़ सामने आया है. उस दिन ट्विशा के साथ क्या कुछ हुआ इसका एक CCTV वीडियो सामने आया है.

Twisha Sharma case

Twisha Sharma Case: मशहूर मॉडल और मिस पुणे रही ट्विशा शर्मा की अचानक मौत ने हर किसी को चौंका दिया. भोपाल में हुई इस चर्चित मौत मामले में अब जाकर एक CCTV वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में ट्विशा शर्मा ऊपर जाते हुए दिख रही हैं. वीडियो में ट्विशा शर्मा को उनके पति CPR देने की कोशिश करते दिख रहे हैं. उसके बाद परिवार वाले ट्विशा को सीढ़ियों से नीचे लाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के आधार पर ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग और तेज कर दी है.

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़

ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि ये मामला आत्महत्या नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का है. परिवार पहले से ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की परिस्थितियों पर सवाल उठा रहा है. ट्विशा की मां ने अपनी बेटी के चैट्स भी दिखाए थे. वहीं अब इस नए CCTV फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने जांच एजेंसियों से पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच करने की मांग की है.

---विज्ञापन---
twisha sharma

2012 में मिस पुणे का जीता था खिताब

बता दें 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी. ट्विशा नोएडा के एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती थी. उनके पिता नवनिधि शर्मा कृषि उत्पाद के व्यवसाय से जुड़े हैं. भाई हर्षित सेना में मेजर है. ट्विशा ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 2012 में उन्होंने मिस पुणे का खिताब जीता था. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन सामने आए व्हाट्सएप मैसेज और करीबी दोस्तों से हुई बातचीत के बाद उनकी मौत का शक उनके पति और ससुराल वालों पर जा रहा है. हालांकि अभी इस मामले में जांच जारी है.

---विज्ञापन---

व्हाट्सएप मैसेज ने किए खुलासे

बीते दिनों ट्विशा की मां ने कुछ व्हाट्सएप मैसेज दिखाए, जिसमें ट्विशा ने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित और “नरक जैसी जिंदगी” में फंसा बताया था. एक चैट में उन्होंने लिखा था, “मम्मी, मेरा जीवन नरक हो गया है. ” वहीं एक दूसरे मैसेज में उन्होंने सवाल किया था कि आखिर उन्हें भोपाल क्यों भेजा गया, क्योंकि उनके पति उनसे बात तक नहीं कर रहे थे. एक दूसरी चैट में उन्होंने लिखा था कि ‘भोपाल बुलाकर फिर से वही सब नाटक…!’

---विज्ञापन---
twisha sharma whatsapp chat

मरने से पहले दोस्त से कही थी ये बात

इस विषय में ट्विशा ने अपने दोस्तों से भी बात की थी. उन्होंने चिंता, अकेलेपन और करियर रुक जाने की पीड़ा जाहिर की थी. 7 मई को एक दोस्त को भेजे मैसेज में उन्होंने लिखा था कि वह घर में बैठकर घुटन महसूस कर रही हैं और जिंदगी में कुछ करना चाहती हैं. इसी बातचीत में उन्होंने अपनी दोस्त को जल्दबाजी में शादी न करने की सलाह भी दी थी. हंसती-खेलती ट्विशा की अचानक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चैट्स सहित डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 08:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.