Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, बॉलीवुड ने साउथ को चटाई धूल, जानिए टॉप पर कौन

Top Searched Movies In 2025: साल 2025 के अंतिम पड़ाव में गूगल पर उन फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है, जिन्हें इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया. इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्मों ने साउथ को पछाड़ दिया है. देखिए टॉप पर कौन है.

Top Searched Movies In 2025

Top Searched Movies In 2025: साल 2025 खत्म होने वाला है. साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है. इस साल कई बेहतरीन फिल्मों रिलीज किया गया लेकिन जलवा कुछ ही मूवीज का रहा. कई फिल्मों का जबरदस्त बज भी रहा. कई मूवीज ऐसी रही, जिन्हें गूगल पर खूब सर्च किया गया. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा किस फिल्म को सर्च किया गया और टॉप 10 की लिस्ट में नंबर वन पर कौन है.

2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड फिल्म टॉप पर है. इस लिस्ट में साउथ के बड़े दिग्गज पीछे ही रह गए. इस टॉप 10 की लिस्ट में 5 बॉलीवुड की फिल्में हैं, जिन्हें 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. वहीं, नंबर 1 पर कोई बड़ा स्टार नहीं बल्कि इंडस्ट्री का न्यूमकर एक्टर है, जिसे इस साल IMDB की स्टार एक्टर की लिस्ट में पहला स्थान मिला है. दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि अहान पांडेय हैं और अब उनकी फिल्म ‘सैयारा’ को गूगल पर टॉप 10 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है, इसलिए वह नंबर 1 पर है.

---विज्ञापन---

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये टॉप 10 फिल्में

  1. सैयारा
  2. कांतारा चैप्टर-1
  3. कूली
  4. वॉर 2
  5. सनम तेरी कसम
  6. मारको
  7. हाउसफुल 5
  8. गेम चेंजर
  9. मिसेज
  10. महावतार नरसिम्हा

2025 में सैयारा, कांतारा और महावतार नरसिम्हा दिखा जलवा

आपको बता दें कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई लिस्ट में तीन फिल्मों का इस साल सबसे ज्यादा जलवा देखने के लिए मिला. ये फिल्में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी रहीं. ‘सैयारा’, ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रही हैं. 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 570 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

वहीं, ‘महावतार नरसिम्हा’ का निर्माण 40 करोड़ के बजट में किया गया था और फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. ये पहली इंडियन एनिमेटेड फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया था. इसके साथ ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 851 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस दुनियाभर में किया.

---विज्ञापन---

First published on: Dec 04, 2025 06:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola