Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

भारत में धूम मचा रहे टॉप 5 सॉन्ग, Housefull 5 का ये गाना बना नंबर 1

Top 5 Songs: ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट के साथ-साथ 5 गानों को लोग सबसे ज्यादा भारत में सुन और देख रहे हैं, ऑरमेक्स मीडिया ने इस हफ्ते की रिपोर्ट जारी की है, आइए जानते हैं कि टॉप 5 सॉन्ग की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

---विज्ञापन---

Songs
Songs

Top 5 Songs: भारत में सबसे ज्यादा पिछले हफ्ते कौन-कौन से बॉलीवुड सॉन्ग्स लोग देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं। उसकी लिस्ट सामने आ गई है, इस समय टॉप 5 गानें कौन-कौन से हैं, आइए आपको बताते हैं। ऑरमेक्स मीडिया ने टॉप 5 गानों की एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें हाउसफुल 5 के गानों ने धूम मचा दी है और सबसे खास बात ये है कि इस लिस्ट में एक गाना तो कई महीने पुराना है। आइए बताते हैं कि इस लिस्ट में नंबर 1 पर कौन-सा गाना है।

यह भी पढ़ें: Prime Video पर आई मर्डर मिस्ट्री, 1 घंटे 58 मिनट की कहानी, सस्पेंस से भरा क्लाइमैक्स

---विज्ञापन---

दिल ए नादान

हाउसफुल 5 का दिल ए नादान गाना इस लिस्ट में शुमार है, जो पांचवे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 का ये गाना एक डांस नंबर है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस समय इस गाने को लोग काफी मात्रा में देख और सुन रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं।

उई अम्मा

रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी भी अपने गाने उई अम्मा के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। आजाद फिल्म से डेब्यू करने वाली राशा ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से तो नहीं बल्कि डांस लोगों का दिल जरूर जीत लिया था। फिल्म की रिलीज को काफी समय बीत चुका है, लेकिन आज भी ये गाना लोग देख और सुन रहे हैं।

---विज्ञापन---

नशा

तमन्ना भाटिया की बोल्डनेस के खूब चर्चे होते हैं, उसी तरह उनके डांस के भी लोग दीवाने हैं। तमन्ना भाटिया ने अजय देवगन की फिल्म रेड 2 में एक डांस नंबर किया है, जो वायरल हो गया है। नशा गाने में तमन्ना के डांस मूव्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। यह सॉन्ग अभी भी टॉप 3 में बना हुआ है।

---विज्ञापन---

आज की रात

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी, लेकिन इस मूवी के एक गाने को लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं। हम तमन्ना भाटिया स्टारर आज की रात की बात कर रहे हैं, तो इस समय टॉप 2 पर ट्रेंड कर रहा है।

---विज्ञापन---

लाल परी

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 का पहला गाना लाल परी आया था, जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया। इस गाने ने अब तक नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई हुई है। स्टार्स के जबदस्त डांस मूव्स और  हनी सिंह की दमदार आवाज के दम पर इस गाने ने देशभर में अपनी धूम मचा दी है। यह फिल्म 6 जून को रिलीज होने वाली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma Show के दास दादा का निधन, कॉमेडियन कीकू हुए इमोशनल

First published on: May 21, 2025 08:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola