Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं The Ba***ds of Bollywood के विलेन की बेटी? जिनकी हो रही Kareena Kapoor से तुलना

The Bad***ds of Bollywood Rajat Bedi Daughter: नेटफ्लिक्स के शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के विलेन रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. उनकी तुलना करीना कपूर से की जा रही है.

---विज्ञापन---

The Bads of Bollywood, Rajat Bedi, Rajat Bedi daughter Vera, Kareena Kapoor Khan
रजत बेदी की बेटी वेरा की करीना कपूर से तुलना

The Bad***ds of Bollywood Rajat Bedi’s Daughter: बॉलीवुड डायरेक्टर आर्यन खान की पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इन दिनों नेटफ्लिक्स से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाया हुआ है. ये सीरीज अपने बॉलीवुड मसाला, मेटा ह्यूमर, और कई सारे कैमियो के लिए सुर्खियों में हैं. नेटफ्लिक्स पर सफल प्रीमियर होने के बाद ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जिसमे सीरीज के सभी एक्टर्स शामिल हुए. लेकिन स्पेशल स्क्रीनिंग में सारी लाइमलाइट सीरीज के विलेन रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी ने लूट ली. सोशल मीडिया पर वेरा की तुलना करीना कपूर से की जा रही है.

वेरा बेदी का वीडियो वायरल

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की इस स्पेशल स्क्रीनिंग में रजत बेदी अपनी फैमिली के साथ आए थे. उनके साथ उनकी पत्नी मोनालिसा, बेटा विवान और बेटी वेरा बेदी भी आए थे. बेदी फैमिली ने मीडिया के सामने पोज दिया. इस दौरान सभी का ध्यान वेरा बेदी पर था, जो ब्लैक कलर की पैंट और टॉप पहनकर बहुत खूबसूरत और मासूम लग रही थीं. इस मीडिया फोटोशूट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 की कमाई में दूसरे दिन बढ़े कितने करोड़, जानें कैसा रहा Nishaanchi और Ajey का हाल

यंग करीना कपूर से वेरा की तुलना

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने वेरा बेदी की तुलना यंग करीना कपूर से करना शुरू कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वेरा बचपन की करीना कपूर खान जैसी दिखती हैं. करीना कपूर से तुलना करते हुए नेटिजन्स ने कहा कि वेरा का गोल-मटोल चेहरा, उनकी खिली हुई मुस्कान और हेयर स्टाइल तक सब कुछ 100 प्रतिशत बेबो से मिलता है. वहीं, कई लोगों को वेरा की स्माइल थोड़ी-बहुत प्रीति जिंटा जैसी भी लगी.

---विज्ञापन---

क्या होगी बॉलीवुड में एंट्री?

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर वेरा बेदी की करीना कपूर से तुलना की जा रही थी, वहीं कुछ लोगों ने तो वेरा की खूबसूरती को देखते हुए बॉलीवुड में एंट्री की भी इच्छा जाहिर की. आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में रजत बेदी का किरदार काफी चौंकाने वाला है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोर-शोर से हो रही है.

First published on: Sep 21, 2025 09:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola