Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Thamma Box Office Prediction: पहले दिन 20 करोड़ के पार जाएगी Thamma? टूट सकता Kantara Chapter 1 का रिकॉर्ड

Thamma Box Office Prediction: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म Thamma सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर Thamma का पहला दिन कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

Thamma Box Office Prediction
Thamma Box Office Prediction

Thamma Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म Thamma आज यानी 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही फैंस Thamma की रिलीज का इंतजार कर रहे थे. फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है. इसके अलावा, एडवांस बुकिंग में भी Thamma ने कमाल की कमाई की है. चलिए जानते हैं कि आयुष्मान और रश्मिका की नई फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन कैसा रहेगा?

Thamma की एडवांस बुकिंग

आयुष्मान और रश्मिका की इस फिल्म Thamma ने एडवांस बुकिंग के जरिए रिलीज से पहले ही 4 करोड़ रुपये कमा लिए ली हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की शाम तक पूरे भारत में फिल्म Thamma की 1,45,039 से ज्यादा टिकटें बेच दी गई थीं. इस बिक्री के जरिए फिल्म ने 4 करोड़ की कमाई की. मूवी की एडवांस बुकिंग को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दिन फिल्म की कमाई डबल डिजिट करोड़ की हो सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Thamma Review: मैजिक, माइथोलॉजी और हॉरर का मजेदार मिक्स है ‘Thamma’, पढ़ें रिव्यू

पहले दिन कितना कमा सकती है, Thamma?

ट्रेड एक्सपर्ट्स की माने तो आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म Thamma बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है, इसके अलावा, फिल्म को दिवाली की छुट्टी का भी पूरा लाभ मिलेगा. ट्रेड एक्सपर्ट्स की प्रिडिक्शन के अनुसार, Thamma पहले दिन 18-20 करोड़ की कमाई कर सकती है. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ये मूवी पहले दिन कितनी कमाई करती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: 42 साल की हुईं TV की ‘डायन’ मोनालिसा, ‘BB19’ में गौरव खन्ना के खिलाफ हुआ पूरा घर

तोड़ सकती है इस फिल्म का रिकॉर्ड

अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की प्रिडिक्शन सही साबित होती है तो आयुष्मान और रश्मिका की Thamma ऋषभ शेट्टी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी. फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन हिंदी में 18.5 करोड़ की कमाई की थी. अगर Thamma पहले दिन 20 करोड़ के पार हुई तो वो ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ये रिकॉर्ड तोड़ देगी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2025 11:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola