Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Jana Nayagan’ की रिलीज लगातार टाले जाने पर आया थलापति विजय का रिएक्शन, तंज कसते हुए कहा-‘आप मुझे चुप करा सकते हैं लेकिन…’

जना नायकन थलापति विजय की आखिरी फिल्म है और इसके बाद वह अपने पॉलिटिकल करियर पर ध्यान देंगे. हालांकि फिल्म की रिलीज लगातार टल रही है. वहीं, हाल ही में एक्टर ने जना नायकन की लगातार टल रही रिलीज डेट पर रिएक्ट किया है और साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा है.

---विज्ञापन---

Thalapathy Vijay-Jana Nayagan
Thalapathy Vijay-Jana Nayagan

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों चर्चा में है. एक्टर ऐसे तो अपने तलाक को लेकर खबरों में छाए हैं. हालांकि बीते लंबे वक्त से उनकी आखिरी फिल्म जना नायकन की रिलीज का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, जना नायकन के बाद विजय अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले हैं. बीते साल उन्होंने अपनी पार्टी का ऐलान किया था और उन्होंने बताया था कि वह इसके बाद राजनीति में कदम रखेंगे. हालांकि उनकी आखिरी फिल्म जना नायकन की रिलीज पर तलवार लटकी हुई है और इस पूरे विवाद पर अब एक्टर ने रिएक्ट किया है और उन्होंने इसको लेकर तंज भी कसा है. उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन और डीएमके सरकार की कड़ी आलोचना की है.

जना नायकन की टलती रिलीज पर बोले विजय

न्यूज एजेंसी ANI की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विजय ने जना नायकन की रिलीज टाले जाने को लेकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, ” सुनो अगली सरकार TVK(तमिलागा वेत्त्री काझगम) की ही बनेगी. मछुआरों उम्मीद रखो, आपकी पूरी सुरक्षा होगी. फिल्म जना नायकन के रिलीज के दौरान कई लोगों ने सपोर्ट जताया, जहां तक कि हमारे मुख्यमंत्री ने भी सपोर्ट दिया. इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं. मुख्यमंत्री आप मुझे चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हर घर के हर विजय को आप चुप नहीं करा सकते हैं. हमारा अभियान पहले ही शुरू हो चुका है.

---विज्ञापन---

विजय ने की डीएमके की आलोचना

इस बीच विजय ने विधानसभा चुनावों और क्रिकेट के बीच तुलना करते हुए डीएमके की आलोचना की और कहा, ” आने वाली विधानसभा चुनावों में डीएमके इसे तमिलनाडु टीम वर्सेज दिल्ली टीम के मुकाबले के रूप में पेश कर रही है. लेकिन क्रिकेट में भी दिल्ली टीम तमिलनाडु टीम के मुकाबले नहीं टिक सकती. तमिलनाडु ही टीवीके है और ‘टीवीके’ ही तमिलनाडु है. तमिलनाडु टीम वर्सेज दिल्ली टीम जैसी सारी बातें अब खत्म हो जाएंगे. ‘टीवीके’ टीम की ही जीत होगी.

फिल्म की रिलीज पर लटकी है तलावार

जन नायकन को लेकर बात करें तो यह थलापति विजय की आखिरी फिल्म है और एक्टर ने एक्टिंग से संन्यास लेने को लेकर खुद ऐलान किया था. फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में रिलीज टाल दी गई.फिल्म की रिलीज को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. हालांकि अभी तक इसकी नई रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है. मूवी का डायरेक्शन एच.विनोथ ने किया है. फिल्म में विजय के अलावा प्रकाश राज, पूजा हेगड़े और मामिथा बैजू जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Box Office Report: The Kerala Story 2 पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म, 6 दिनों में कर डाली करोड़ों की कमाई

First published on: Mar 05, 2026 10:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola