Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: The Kerala Story 2 पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म, 6 दिनों में कर डाली करोड़ों की कमाई

The Kerala Story 2 Vs Thaai Kizhavi Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड फिल्म 'The Kerala Story 2' को बॉक्स ऑफिस पर एक साउथ फिल्म से कांटे की टक्कर मिल रही है.

---विज्ञापन---

The Kerala Story 2 Vs Thaai Kizhavi Box Office Collection Day 6: विवादों के बीच रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘The Kerala Story 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई भी कर ली है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने अभी तक 50 करोड़ आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. इसके अलावा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक साउथ फिल्म से कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. इस साउथ ने 6 दिनों में घरेलू और वर्ल्डवाइड काफी अच्छी कमाई की है.

 ‘The Kerala Story 2’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 6वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, 5वें दिन के मुकाबले फिल्म ने थोड़ी कम कमाई की. लेकिन इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 20.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. 6वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 14.83% रही, जिसमें सुबह के शो में 7.32%, दोपहर के शो में 16.21%, शाम के शो में 18.43% और रात के शो: में 17.34% रही.

---विज्ञापन---

 साउथ फिल्म का कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ हम जिस साउथ फिल्म की बात कर रहे है, उसका नाम ‘Thaai Kizhavi’ है, जो फिल्म ‘The Kerala Story 2’ के साथ ही 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 6वें दिन 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ इसने भारत में अब तक कुल 21.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी कुल 21.87% रही. जिसमें सुबह के शो में 16.03%, दोपहर के शो में 22.21%, शाम के शो में 24.62% और रात के शो में 24.62% रही.

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने अब तक दुनियाभर में कुल 23.9 करोड़ रुपये का व्यापार कि किया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 31.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Mar 05, 2026 08:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola