Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tere Ishk Mein की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'Tere Ishk Mein' ने सिर्फ 3 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3
Tere Ishk Mein की कमाई

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए है. पहले दिन 16 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ ने सिर्फ 3 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ की कमाई की है?

तीसरे दिन कमाई में आया उछाल

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, कृति सेनन और धनुष की मूवी ‘Tere Ishk Mein’ ने तीसरे दिन 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. पहले और दूसरे दिन के मुकाबले में तीसरे दिन फिल्म की कमाई काफी अच्छी हुई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 51.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.82% रही, जिसमें सुबह के शो में 14.32%, दोपहर के शो में 38.60%, शाम के शो में 45.63%, और रात के शो में 32.74% रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘आंखों में पट्टी बांध के बैठे…’, अशनूर कौर के एविक्शन पर भड़कीं Sumbul Touqeer

100 करोड़ से कितनी दूर है फिल्म?

इसके अलावा कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन भी काफी अच्छा चल रहा है. Sacnilk.com की वर्ल्डवाइड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ ने दुनियाभर में 66.5 करोड़ का बिजनेस किया है. अब कृति और धनुष की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब से बस 4 कदम दूर है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कास्ट

बता दें कि फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ में कृति सेनन और धनुष के अलावा प्रभु देवा, सुशील दहिया, तोता रॉय चौधरी और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में हैं.

First published on: Dec 01, 2025 07:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola