Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘इरफान खान के साथ काम करना आसान नहीं…’ तनुजा चंद्रा ने शेयर किया सेट से जुड़ा किस्सा

Tanuja Chandra On Irrfan Khan: डायरेक्टर तनुजा चंद्रा ने इरफान खान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर बात की. इसके साथ ही बताया कि वो सीन के ज्यादा टेक लेना पसंद नहीं करते थे.

Tanuja Chandra On Irrfan Khan
तनुजा चंद्रा ने बताया इरफान खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस (photo source- instagram and IMBD)

Tanuja Chandra On Irrfan Khan: इरफान खान इंडस्ट्री के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिनकी एक्टिंग की बराबरी करना आज भी नामुमकिन है. साल 2020 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन आज भी उनकी फिल्में लोगों को उनकी याद दिलाती रहती है. इरफान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. उनके को- एक्टर अक्सर उनके साथ अपने काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात करते नजर आते हैं. वो बताते हैं कि उन्हें इरफान से कितना कुछ सीखने को मिला है. अब हाल ही में तनुजा चंद्रा ने भी इरफान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की है.

फिल्म को ‘हां’ करने में लगाया कितना वक्त?

तनुजा चंद्रा ने फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ का डायरेक्शन किया था. इस फिल्म में इरफान के साथ पार्वती थिरुवोथु ने लीड रोल निभाया था. तनुजा ने हाल ही में पूजा भट्ट के शो पर बताया कि इरफान ने इस फिल्म को हां करने में एक साल लगा दिया था. हालांकि, इस दौरान वो उनकी वाइफ सुतापा सिकदर के साथ लगातार कांटेक्ट में थीं. उन्होंने बताया कि जब उन्हें ये एहसास हुआ कि ये फिल्म उन्हें किसी और के साथ बनानी चाहिए, तब सुतापा ने उन्हें फरहान अख्तर का नाम सुझाया था. इस बात पर इरफान फौरन बीच में आ गए थे और उनसे कहने लगे कि क्या वो फरहान के साथ ये फिल्म बनाएंगी?

---विज्ञापन---

कैसा था एक्सपीरियंस?

तनुजा चंद्रा ने बताया कि सुतापा सिकदर ने ही उन्हें ये बात बताई थी कि जब इरफान इस फिल्म की तैयारी कर रहे थे, तब वो सुबह के 3 बजे घर के अंदर टहलते हुए डायलॉग जोर- जोर से बोला करते थे. अपने एक्सपीरियंस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इरफान के साथ काम करना बेहद खूबसूरत था, लेकिन उतना ही मुश्किल भी था. वो बताती हैं कि इरफान को किसी भी सीन के ज्यादा टेक देना पसंद नहीं थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि ऐसा करने से सीन की स्पॉनटेनिटी चली जाएगी. उन्होंने बताया कि साउंड इंजीनियर जब उनसे थोड़ी ऊंची आवाज में बोलने को कहते थे, तो इरफान मना कर देते थे. डबिंग के वक्त साउंड डिजाइनर ने उन्हें थोड़ा तेज बोलने को कहा, तब भी इरफान ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि क्यों तुम्हें सुनाई नहीं दे रहा है क्या? तनुजा ने बताया कि इरफान के ज्यादातर डायलॉग धीमी आवाज में बोले गए होते थे. जिसे वो डबिंग के दौरान बदल पाते थे. वो इतनी खूबसूरती से पूरे डायलॉग को बदल देते थे कि लोगों को फर्क ही नहीं समझ आता था.

First published on: Oct 09, 2025 01:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola