Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

सबको हंसाने वाले Sunil Pal की हालत देख आया रोना! चप्पल पहने वायरल हुआ वीडियो

Sunil Pal Viral Video: पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हालत देखकर सभी हैरान हैं.

Sunil Pal Viral Video
Sunil Pal की हालत

Sunil Pal Viral Video: पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस समय सोशल मीडिया पर सुनील पाल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें टीवी पर और फिल्मों में लोगों को हंसाने वाले सुनील पाल की हालत देख सभी हैरान हैं. वीडियो में कॉमेडियन सुनील पाल बेहद दुबले-पतले और कमजोर नजर आ रहे हैं. उनकी ऐसी हालत देखने के बाद हर कोई सिर्फ इस बारे में ही बात कर रहा है. चलिए आपको सुनील पाल की इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं.

सुनील पाल का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर सुनील पाल का वायरल हो रहा ये वीडियो कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ के प्रीमियर का है. मुंबई में आयोजित इस प्रीमियर में सुपरस्टार आमिर खान से लेकर टाइगर श्रॉफ, अमीषा पटेल, तब्बू, राजीव ठाकुर, आरती सिंह, सुनील शेट्टी, कृष्णा अभिषेक, अनिल कपूर, भारती सिंह, जाकिर खान, जॉनी लीवर, मनोज बाजपेयी, अर्चना पूरन सिंह, और मनीष पॉल जैसे स्टार्स ने शिरकत की. लेकिन जैसे ही इवेंट में सुनील पाल पहुंचे, उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 9वें दिन Dhurandhar ने की छप्परफाड़ कमाई, बनी साल की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

सुनील पाल की हालत

इस स्टार्स से भरे इवेंट में सुनील पाल नीली शर्ट, काले ट्राउजर्स और चप्पल पहने हुए पहुंचे. इसके अलावा, उनके अचानक घटे वजन और कमजोर शरीर ने तो सभी को हैरान कर दिया. इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, वैसे ही तेजी से वायरल हो गया. ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी.

---विज्ञापन---

वीडियो पर क्या बोलें फैंस?

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर कई फैंस के रिएक्शन सामने आए. जहां वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘भाई इनकी हालत बता रही है कि ये बहुत परेशानी में हैं. अब इनके दोस्तों को इनकी मदद करनी चाहिए.’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘समय-समय की बात है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्यों मदद करें… जब दूसरों को बुरा बोलेगा तो ऐसा ही होगा.’

First published on: Dec 14, 2025 09:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो