Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: 9वें दिन Dhurandhar ने की छप्परफाड़ कमाई, बनी साल की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

Dhurandhar Box Office Collection Day 9: रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की. इसी के साथ 'Dhurandhar' इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 9
Dhurandhar की छप्परफाड़ कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘Dhurandhar’ इन दिनों पूरी तरह से सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा जमा चुकी है. पिछले 9 दिन से फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर ‘Dhurandhar’ का दूसरा शनिवार बहुत ही शानदार रहा. फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की, जिसके साथ ‘Dhurandhar’ इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है?

साल की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 9वें दिन 53 करोड़ की धुआंधार कमाई की है. यह फिल्म का अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत के अंदर अब तक 292.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ Dhurandhar भारत में इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं, 9वें दिन की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 71.58% रही, जिसमें सुबह के शो में 45.39%, दोपहर के शो में 73.52%, शाम के शो में 79.37%, और रात के शो में 88.04% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: ‘वो बात नहीं कर…’, ‘धुरंधर’ के दिग्गज एक्टर ने किया आदित्य धर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बोले-घर जाके…

400 करोड़ के पार हुई Dhurandhar

रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी काफी शानदार कमाई की. Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ‘Dhurandhar’ ने दुनियाभर में 436.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ ‘Dhurandhar’ ने कमाई के मामले में रजनीकांत की ‘कुली’, ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’, और अश्वीन कुमार की ‘महावतार नरसिम्हा’ को पछाड़ दिया है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar की कास्ट

अदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘Dhurandhar’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और क्रिस्टल डिसूजा भी मैन लीड रोल में हैं. बॉक्स ऑफिस के अलावा सोशल मीडिया पर भी फिल्म छाई हुई है, खासकर अक्षय खन्ना के किरदार की एंट्री वाले सीन, जिसने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है.

First published on: Dec 14, 2025 07:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो