Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

हॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन Stanley Baxter का निधन, केयर सेंटर में ली आखिरी सांस

Stanley Baxter Death: हॉलीवुड के फेमस एक्टर और कॉमेडियन स्टेनली बैक्सटर का निधन हो गया है. बैक्सटर के दोस्त और राइटर ब्रायन बीकॉम ने उनके निधन की जानकारी दी.

Stanley Baxter Death
Stanley Baxter Death

Stanley Baxter Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई हैं, यहां इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और कॉमेडियन स्टेनली बैक्सटर (Stanley Baxter) का निधन हो गया है. उनका निधन लंदन के एक सेलिब्रिटी केयर सेंटर में हुआ. स्टेनली बैक्सटर ने 99 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. बैक्सटर के दोस्त और राइटर ब्रायन बीकॉम ने उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने 1960 से लेकर 1980 के दशक के बीच में कई हिट सीरीज और फिल्मों में काम किया. उनके इस तरह जाने से पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है.

स्टेनली बैक्सटर का निधन

स्टेनली बैक्सटर के निधन की जानकारी देते हुए उनके ब्रायन बीकॉम ने बताया कि उनका निधन गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को डेनविले हॉल में हुआ. मालूम हो कि डेनविले हॉल लंदन में स्थित एक सेलिब्रिटी केयर सेंटर है. ब्रायन बीकॉम ने बताया कि स्टेनली बैक्सटर साल 2023 के आखिर में डेनविले हॉल आए थे और तब से वो वहां रह रहे थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 8वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने की बंपर कमाई, जानें कैसा रहा KKPK2 और Akhanda 2 का पहला दिन

निधन पर स्टार्स ने जताया दुख

बीबीसी रेडियो स्कॉटलैंड के लंचटाइम लाइव प्रोग्राम में एक्ट्रेस एलेन सी स्मिथ ने स्टेनली बैक्सटर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि बैक्सटर ‘एक प्रेरणा’ थे और उनका निधन किसी चीज के अंत की तरह महसूस हो रहा है. वहीं, एक्टर फोर्ब्स मैसन उर्फ एलन कमिंग ने भी स्टेनली बैक्सटर के निधन पर शोक दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘आपको लगता था कि वह हमेशा-हमेशा के लिए चलते रहेंगे. वह एक तरह के मजबूत स्तंभ रहे हैं, खासकर कॉमेडी के फिल्ड और मेरे बचपन में.’

---विज्ञापन---

स्टेनली बैक्सटर का करियर

स्टेनली बैक्सटर का जन्म ग्लासगो में 24 मई 1926 को हुआ था. स्टेनली बैक्सटर ने अपने करियर की शुरुआत बीबीसी स्कॉटलैंड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश टीवी कॉमेडी शो ‘द स्टैनली बैक्सटर शो’ में हिस्सा लिया, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली और उनके करियर ने एक नया मोड़ लिया. इसके बाद 1960, 1970 और 1980 के दशक में उन्होंने ब्रिटिश टीवी के ‘द स्टैनली बैक्सटर पिक्चर शो’, ‘द स्टैनली बैक्सटर सीरीज’ और ‘मिस्टर मजेका’ में भी काम किया. इन सभी में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया. इसके अलावा, उन्होंने कई किताबें भी लिखीं, जो ग्लासगो पर आधारित थीं.

First published on: Dec 13, 2025 08:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो