Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: 8वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने की बंपर कमाई, जानें कैसा रहा KKPK2 और Akhanda 2 का पहला दिन

Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' की आंधी के बीच बॉक्स ऑफिस पर कपिल शर्मा की फिल्म 'Kis Kisko Pyaar Karoon 2' और नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'Akhanda 2' भी रिलीज हो गई है.

Box Office Collection
Box Office Collection

Box Office Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘Dhurandhar’ पिछले 8 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर ‘Dhurandhar’ की ही मांग है. इस बीच कपिल शर्मा की फिल्म ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ और साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘Akhanda 2’ भी रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं कि कपिल शर्मा और नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा? इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि ‘Dhurandhar’ ने 8 दिन के साथ अब तक कुल कितने करोड़ छापे हैं?

8वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने की बंपर कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की छप्पर फाड़ कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 239.25 करोड़ का बिजनेस किया है. इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा ‘Dhurandhar’ ने वर्ल्डवाइड भी काफी कमाई की है. रणवीर सिंह की फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 357.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अक्षय खन्ना से डरता था बॉलीवुड का ये बड़ा डायरेक्टर, अपने ही शो में किया था खुलासा

‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ का पहला दिन

वहीं, कपिल शर्मा की फिल्म ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ ने अपने पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से भी कम कमाई की. इसके अलावा फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी भी सिर्फ 16.45% ही रही, जिसमें सुबह के शो में 5.91%, दोपहर के शो में 13.90%, शाम के शो में 17.21%, और रात के शो में 28.77% रही.

---विज्ञापन---

‘Akhanda 2’ की शानदार ओपनिंग

इसके अलावा साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘Akhanda 2’ ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ की शानदार कमाई की. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन काफी अच्छा रहा. वहीं, इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी कुल 56.93% रही, जिसमें सुबह के शो में 47.24%, दोपहर के शो में 46.18%, शाम के शो में 60.00%, और रात के शो में 74.30% रही.

First published on: Dec 13, 2025 06:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो