Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

47 साल की उम्र में दूल्हा बनेंगे एक्टर विशाल कृष्णा, 12 साल छोटी ये हसीना बनेगी दुल्हन?

47 साल की उम्र में साउथ के जाने-माने एक्टर शादी करने जा रहे हैं, उनकी होने वाली दुल्हन उनसे 12 साल छोटी है। तमिल एक्टर विशाल कृष्णा सुपरस्टार रजनीकांत की ऑनस्क्रीन बेटी साई संग सात फेरे लने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

vishal krishna
vishal krishna

साउथ सिनेमा में जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है, साउथ के जाने-माने एक्टर शादी करने जा रहे हैं। सुपरस्टार प्रभास नहीं बल्कि तमिल फिल्मों के 47 साल के मशहूर एक्टर विशाल कृष्णा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वैसे लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो शादी करने जा रहे हैं, लेकिन अब विशाल ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है, कि वो जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: OMG 3 हुई कंफर्म! Akshay Kumar कब शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग? जानें लेटेस्ट अपडेट्स

---विज्ञापन---

12 साल एक्ट्रेस बनेगी दुल्हन

तमिल फिल्मों में विशाल कृष्णा एक बहुत बड़ा नाम है और अब वो 47 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। विशाल कृष्णा खुद से 12 साल छोटी एक्ट्रेस साई धनशिका संग सात फेरे लेने वाले हैं और इन दोनों के बीच उम्र के फासला की उनकी शादी को लोगों के बीच चर्चा में ले आया है। साई धनशिका 35 साल की हैं और और विशाल अपनी शादी के दिन 48 साल के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन के दिन ही विशाल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

---विज्ञापन---

इन दिन सात फेरे लेंगे विशाल-साई

तमिल फिल्म एक्टर विशाल कृष्णा अपनी गर्लफ्रेंड साई धनशिका से 29 अगस्त 2025 को सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस दिन विशाल का बर्थडे हैं और दोनों इस दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने जा रहे हैं। 19 मई 2025 को एक इवेंट में साई और विशाल ने अपनी शादी का ऐलान किया है, जिसके बाद से हर तरफ इन दोनों की चर्चा हो रही है।

15 साल से दोस्त हैं कपल

विशाल कृष्णा और साई धनशिका दोनों पिछले 15 साल से दोस्त हैं और लंबे समय से वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साई धनशिका तेलुगु और तमिल मूवीज की एक्ट्रेस हैं और 16 साल की उम्र से एक्टिंग वर्ल्ड में आ चुकी हैं। साल 2016 में कबाली फिल्म में रजनीकांत की बेटी के रोल से उनको पॉपुलैरिटी मिली थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dharmendra ने सुबह-सुबह फैंस को दे डाला ये कैसा मैसेज, सोशल मीडिया पर क्यों होने लगी चर्चा

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2025 12:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola