Sonakshi Sinha: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इस साल पहली होली थी। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी होली की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को बधाई दी थी। मगर होली पर सोनाक्षी सिन्हा ने जो फोटोज शेयर की थी, उसमें जहीर इकबाल को उनके साथ नहीं देखकर लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए थे। सोनाक्षी और जहीर की पहली होली थी और उसमें जहीर को न देखकर नेटिजन्स ने जहीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। जहीर के होली पर सोनाक्षी के साथ न दिखाई देने पर ट्रोल किए जाने पर अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: EX वाइफ और गर्लफ्रेंड गौरी संग आमिर खान का वीडियो वायरल, क्रिकेटर की पार्टी में हुए थे शामिल
सोनाक्षी ने दी होली की बधाई
सोनाक्षी सिन्हा ने 14 मार्च 2025 को होली की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। व्हाइट कलर के आउटफिट में गुलाबी रंग का गुलाल लगाए सोनाक्षी बहुत प्यारी लग रही थीं। सोनाक्षी ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘होली है!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ!! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा की शूटिंग से।” (रंग फेंको, खुशियाँ फैलाओ। हैप्पी होली, दोस्तों!’ सोनाक्षी की यह पोस्ट कुछ ही समय बाद इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जहीर इकबाल पर उठे सवाल
दरअसल, शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा को अकेले देखकर लोगों ने उनके पति जहीर इकबाल को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। यूजर्स सोनाक्षी से सवाल कर रहे थे कि शादी के बाद पहली होली है और जहीर कहां है? तो एक ने कहा कि आपके पापा मान गए लेकिन आपके पति नहीं मानें। इस तरह से लोगों ने सवाल कर जहीर और सोना को काफी ट्रोल किया था।

सोनाक्षी का ट्रोलर्स को करारा जवाब
सोनाक्षी की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आने के बाद अब उन्होंने खुद लोगों को बताया है कि उन्होंने शादी के बाद पहली होली जहीर के साथ क्यों नहीं मनाई है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पोस्ट के ही कैप्शन को ए़डिट किया है और उसमें उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा, ‘(कमेंट में थोड़ा आराम करो…जहीर इकबाल मुंबई में है, और मैं शूट पर हूं इसलिए साथ में नहीं है…ठंडा पानी डालो सर पे।)’ सोनाक्षी की पोस्ट पर जहीर ने कमेंट करते भी लिखा,’ मिसिंग यू बेबी।’

यह भी पढ़ें: Celebs Holi Celebration: कार्तिक आर्यन से सोनाक्षी सिन्हा तक, बॉलीवुड सितारों पर चढ़ा होली का रंग