Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘भरोसा नहीं था कि…’,फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के प्रोड्यूसर ने सोहा अली खान से वापस मांग ली थी फीस, एक्ट्रेस ने बताई खास वजह

Soha Ali Khan Reveals Why Producer of Film Rang De Basanti Asked Cast To Return Their Fees: सोहा अली खान ने किया खुलासा बताया कि फिल्म प्रोड्यूसर ने कास्ट से उनकी फीस वापस करने को कहा था. हालंकि इस फिल्म की सक्सेस ने उनके करियर को बदल दिया था.

Soha Ali Khan Reveals Why Producer of Film Rang De Basanti Asked Cast To Return Their Fees
सोहा अली खान ने किया फिल्म 'रंग दे बसंती' को लेकर खुलासा (photo source-social media)

Soha Ali Khan Reveals Why Producer of Film Rang De Basanti Asked Cast To Return Their Fees: राकेश ओमप्रकाश मेहरा बनी की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, अतुल कुलकर्णी और सोहा अली खान जैसे कलाकार शामिल थे. फिल्म को रिलीज हुए अब 19 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी इसे सिनेमेटिक मास्टरपीस माना जाता है. दो दशक के बाद भी लोग इसे याद करते हैं और इसकी बराबरी करना मुश्किल मानते हैं. हाल ही में सोहा अली खान ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा

क्या बोलीं सोहा अली खान ?

हाल ही में जूम के साथ हुए एक इंटरव्यू में सोहा अली खान ने बताया कि फिल्म के शुरुआती दिनों में प्रोड्यूसर को इसकी सफलता पर यकीन नहीं था. प्रोड्यूसर इस हद तक परेशान थे कि उन्होंने फिल्म की कास्ट से उनकी फीस वापस मांग ली थी. सोहा ने कहा कि किसी ने यह नहीं सोचा था कि फिल्म इतनी कमाई करेगी और लोगों को प्रभावित भी कर पाएगी. वह बताती हैं कि जब वह फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थीं, तभी प्रोड्यूसर ने कॉल कर उन्हें कहा था कि क्या आप हमारे दिए गए पैसे में से कुछ वापस कर सकती हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास था कि फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर करेगी. हालांकि सभी ने पैसे वापस कर दिए, क्योंकि उन्हें भी फिल्म प्रोड्यूसर की बातों से ऐसा ही लगा था कि फिल्म सक्सेसफुल नहीं हो पाएगी. लेकिन यह फिल्म एक आंदोलन बन गई और सोहा के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

---विज्ञापन---

कैसा रहा शूटिंग का एक्सपीरियंस

सोहा ने फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया कि टीम ने पूरे भारत में घूमते हुए लगभग एक साल तक शूट किया, जैसे पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और मुंबई. उन्हें अपने सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान की वजह से कभी-कभी घंटों इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि वह हर शॉट को सही तरीके से लाइट करने में अपना पूरा समय लेते थे. कभी-कभी इसमें आधा दिन लग जाता था. इस दौरान सभी साथ में बहुत समय बिताते थे और दोस्ती दो गई . उस वक्त लगता था कि ये दोस्ती हमेशा रहेगी. लेकिन अब ऐसा लगता है कि बहुत समय से बात ही नहीं हुई, और ऐसा समय के साथ होता है.

First published on: Sep 22, 2025 05:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola