---विज्ञापन---

कभी 200 रुपये थी पहली सैलरी, आज सक्सेसफुल नेता और अभिनेता हैं TV की ‘तुलसी’

Smriti Irani Inside Story: TV पर एक महीने पहले शुरू हुए शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। शो की लीड एक्ट्रेस स्मृति ईरानी फिर से टीवी पर लौट आई हैं। आइए जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

---विज्ञापन---

Smriti Irani
Photo Credit- Instagram

Smriti Irani Inside Story: स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने दूसरे सीजन के साथ फिर से लौट आया है। इसी के साथ टीवी की तुलसी यानी स्मृति ईरानी की टीवी पर वापसी हो गई है। अच्छी बात ये है कि स्मृति ईरानी की वापसी से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। कई साल पहले स्मृति ईरानी जिस तरह अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतती थीं आज इतने साल बाद भी एक्ट्रेस अपनी ऑडियंस का दिल जीत रही हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक्ट्रेस को उनकी पहली सैलरी सिर्फ 200 रुपये मिली थी।

करियर के शुरुआती दिनों में झेला था स्ट्रगल

स्मृति ईरानी ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले वह सेल्स वुमेन थीं। उन्होंने सड़कों पर ब्यूटी प्रोडक्ट बेचे थे, जिसके लिए उन्हें 200 रुपये सैलरी मिली थी। आज क्योंकि 2 के लिए वह कथित तौर पर प्रति एपिसोड 14 लाख चार्ज कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस को पोएट्री लिखने का काफी शौक था और वह कई सारी पोएट्री भी लिख चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लिए ‘तुलसी’ की फीस कितनी? हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं Smriti Irani

मॉडलिंग से शुरू किया था करियर

एक्ट्रेस ने अपने टीवी करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की थी। उन्होंने मिस इंडिया कंपटीशन में हिस्सा लिया था। उनके रैंप वॉक की कई तस्वीरें और वीडियो  सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इसके बाद स्मृति को उनका पहला शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ मिला था। इस शो से वह पूरे देश की पसंदीदा बहू ‘तुलसी’ बन गई थीं।

---विज्ञापन---

पॉलिटिक्स में भी कमाया नाम

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा स्मृति ईरानी को ‘विरासत’, ‘तीन बहूरानियां’, ‘मनिबेन कॉम’ और ‘थोड़ी सी जमीन और थोड़ा सा आसमान’ जैसे शो में देखा जा चुका है। हालांकि कई सारे शोज करने के बाद उन्होंने अचानक से टीवी से दूरी बना ली और राजनीति का हिस्सा बन गई थीं। स्मृति ने भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम किया। वह राज्यसभा और लोकसभा में संसद सदस्य भी रह चुकी हैं।

First published on: Aug 30, 2025 05:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.