Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

29वीं सालगिरह से पहले ‘छम्मक छल्लो’ सिंगर Akon को झटका, पत्नी Tomeka Thiam ने किया तलाका का ऐलान

Akon and Tomeka Thiam Divorce: अकॉन और टोमेका थियाम शादी के 28 साल बाद अलग होने जा रहे हैं. 'छम्मक छल्लो' फेम सिंगर की पत्नी थियाम ने बेटी की कस्टडी की मांग की है. आइए जाने क्या है पूरा मामला.

Akon
अकॉन और टोमेका थियाम हैं तलाक (photo source- Instagram)

Akon and Tomeka Thiam Divorce: सिंगर अकॉन अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. अकॉन ने साल 1996 में टोमेका थियाम से शादी की थी. अब वो अपनी वाइफ से शादी के 28 साल बाद अलग होने जा रहे हैं. दोनों ने फैसला अपनी 29वें एनिवर्सरी से कुछ दिनों पहले ही लिया है. खबरों के मुताबिक, इसकी वजह दोनों के बीच नहीं सुलझ पाने वाले मतभेद हैं. दोनों की एक 17 साल की बेटी है जिसका नाम जर्नी है. इसके अलावा थियाम ने कोर्ट से कुछ लीगल डिमांड भी किए है.

टोमेका थियाम ने की बेटी की कस्टडी की मांग

टोमेका थियाम ने तलाक की अर्जी फाइल की है, जिसमें उन्होंने बेटी जर्नी की लीगल कस्टडी की मांग की है. इसके तहत जर्नी के पिता अकॉन को उनसे मिलने की अनुमति होगी. इसके अलावा उन्होंने कोर्ट से स्पेशल सपोर्ट की मांग की है साथ ही ये मांग भी रखी कि सिंगर को बदले में किसी भी तरीके का स्पेशल सपोर्ट ना दिया जाए. अकॉन अपने पुराने इंटरव्यू में अपने फैमिली रिलेशन पर बात करते नजर आए थे. उन्होंने ये कहा था कि उनके 9 बच्चे हैं.

---विज्ञापन---

पोलीगामी पर क्या सोचते हैं सिंगर अकॉन?

साल 2022 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पोलीगामी (एक ऐसी प्रथा, जिसमें एक व्यक्ति एक समय पर कई शादियां किया हो) उनके लिए एक बहुत आम बात है, क्योंकि ये उनके कल्चर का एक पार्ट है. उन्होंने अपने अफ्रीकी कल्चर को नहीं छोड़ा. वो अपने सभी बच्चों के लिए हमेशा अवेलेबल रहे हैं. उनकी जिम्मेदारी है कि उनके बच्चों के सर पर छत हो और उनके पास खाना हो. लेकिन, अगर मेरे पास प्यार जताने का वक्त होता है तो मैं वो भी जरूर करता हूं. सिंगर आमिर्रोर ने साल 2023 में इस बात का खुलासा भी किया था कि वो अकॉन की चार बीवियों में से एक हैं. Ladbible से बातचीत के दौरान अकॉन ने कहा था कि एक से ज्यादा पार्टनर के साथ इमोशनली और फिजिकली कमिट करना एक बेहतर और आसान ऑप्शन होता है.

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 19: कुनिका के बाद तान्या और नीलम की दोस्ती में आएगी खटास? प्रोमो में मिला सबूत

---विज्ञापन---
First published on: Sep 13, 2025 05:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो