Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sidhu Moosewala के बर्थ एनिवर्सरी पर छोटे भाई ने काटा केक, मां हुईं इमोशनल, वीडियो वायरल

Sidhu Moosewala: 11 जून को सिद्धू मूसेवाला की बर्थ एनिवर्सरी थी और इस मौके पर उनके परिवार ने धूमधाम से उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे केक को उनके छोटे भाई के हाथों से कटवाया गया। सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के परिवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Sidhu Moosewala
सिद्दू मूसेवाला (Image Credit: Instagram)

Sidhu Moosewala: दुनियाभर में फेमस पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके फैंस और परिवार आज भी उन्हें याद करते हैं। बीते दिन यानी 11 जून को सिद्धू मूसेवाला की बर्थ एनिवर्सरी थी और ऐसे में उनकी फैमिली ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो है। इस वीडियो में सिद्धू के बर्थडे का केक उनके छोटे भाई शुभदीप काट रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर ने ली फेमस MTV वीजे की जान, बहन ने की निधन की पुष्टि

---विज्ञापन---

शुभदीप ने काटा बड़े भाई का केक

सिद्धू मूसेवाला को उनकी कार में गोलियों से भूनकर मारा गया था, इस घटना से पूरी पंजाब फिल्म इंडस्ट्री हिल गई थी। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को 3 साल हो गए हैं और हर साल उनका परिवार अपने बेटे के जन्मदिन पर उनको याद करता है। इस साल परिवार ने सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे को बड़ी धूमधाम से मनाया, इस दौरान उनके छोटे भाई शुभदीप का हाथ पकड़कर सिंगर की मां ने केक काटा।

सिद्धू मूसेवाला को याद इमोशनल हुईं मां

वायरल हो रहे इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि केक काटने के बाद एक टुकड़ा सिद्धू मूसेवाला की मां उनकी फोटो के पास ले जाती हैं। इस दौरान वो अपने बेटे के सिर पर हाथ फेरती हैं और उनकी आंखें नम हो जाती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल रहा है और सिंगर के फैंस जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।

---विज्ञापन---

sidhu moose wala birth anniversary

---विज्ञापन---

29 मई को हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या

गौरतलब है कि 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किया गया था, उस समय वो महज 28 साल के थे। सिद्धू मूसेवाला का नाम पंजाब इंडस्ट्री के उन स्टार्स में लिया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई थी और आज भी उनके गाने लोगों के बीच हिट हैं। हालांकि आज भी फैंस उनको भूल नहीं पाए हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को सजा देने की अपील करते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Milind Chandwani? जो ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस Avika Gor के बने मंगेतर

---विज्ञापन---
First published on: Jun 12, 2025 12:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola