Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

शर्मिला टैगोर, सोहा और इनाया की अनदेखी तस्वीरें वायरल, एक फ्रेम में तीन पीढ़ियां आई नजर

सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन पीढ़ियों की अनमोल झलक दिखाई है। इसमें इनाया और शर्मिला टैगोर संग प्यार भरे पल देखने को मिल रहे हैं।

sharmila soha
sharmila soha

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर, उनकी बेटी सोहा अली खान और नातिन इनाया नौमी खेमू की हाल ही में शेयर की गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन फोटोज में तीन पीढ़ियों का खूबसूरत मेल नजर आ रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में न सिर्फ परिवार का मजबूत बंधन झलकता है, बल्कि यह लम्हे भावनात्मक और प्रेरणादायक भी हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तीन पीढ़ियों की तस्वीरें

सोहा अली खान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी मां शर्मिला टैगोर और बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ बिताए अनमोल पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक ही फ्रेम में तीन पीढ़ियों का खूबसूरत संगम नजर आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तीनों फोटोज में सोहा, उनकी मां शर्मिला और नन्हीं इनाया एक साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में इनाया अपनी मां को गाल पर किस करती हैं और शर्मिला टैगोर कैमरे की ओर देखकर गर्व से मुस्कुराती हैं। एक अन्य तस्वीर में इनाया अपनी दादी के साथ किताब पढ़ती दिखाई दे रही हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

सोहा ने लिखा खास नोट

अनदेखी फोटोज के साथ सोहा अली खान ने दिल छूने वाला कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा , “इस सप्ताह परिवार सही तरीके से रहा, तीन पीढ़ियां और अमूल्य जीवन के सबक जो आपको किसी किताब से नहीं मिल सकते।” उन्होंने हैशटैग #प्यार #हंसी और #धीमीजिंदगी का इस्तेमाल किया। उनका ये प्यारा सा पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन की भी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

खूबसूरत लुक में दिखीं शर्मिला और इनाया

शर्मिला टैगोर क्रीम रंग के सूट में पीले फूलों के प्रिंट के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि इनाया अपने प्यारे पालतू कुत्ते को गोद में लिए बैठी नजर आईं। सोहा इंडिगो कुर्ते में दिखाई दीं, जिस पर फूल बने हुए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: ‘पांखड़ी हैं सूफी मोतीवाला…’ The Traitors के कंटेस्टेंट पर फूटा Urfi Javed की बहन डॉली का गुस्सा

 सोहा और कुणाल का वर्कफ्रंट 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान हाल ही में छोरी 2 में नजर आई थीं, जबकि उनके पति कुणाल खेमू ने मडगांव एक्सप्रेस से निर्देशन में डेब्यू किया और उन्हें इसके लिए दो बड़े अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर की नेटवर्थ कितनी? लग्जरी लाइफस्टाइल देख चौंके लोग

First published on: Jun 24, 2025 03:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola