Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख खान को पीवीआर आईनॉक्स से मिलेगा बड़ा सम्मान, किंग खान ने जताया आभार

Shah Rukh Khan 60th Birthday: पीवीआर आईनॉक्स ने शाहरुख खान के सम्मान में एक फिल्म फेस्टिवल रखा है. इस फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख की कुछ बेहतरीन फिल्में दिखाई जाएंगी.

Shah Rukh Khan 60th Birthday
किंग खान को पीवीआर आईनॉक्स से मिलेगा बड़ा सम्मान (photo credit- instagram)

Shah Rukh Khan 60th Birthday: शाहरुख खान का नाम इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में उन्होंने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में अपनी शानदार होस्टिंग से इवेंट में चार चांद लगा दिए थे. किंग खान 2 नवंबर को 60 साल के होने वाले हैं. इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए मल्टीप्लेक्स पीवीआर आईनॉक्स ने उनके लिए कुछ खास अनाउंस किया है. आइए जानते हैं इस दौरान कौन- कौन सी फिल्में दिखाई जाएंगी

शाहरुख के 60वें जन्मदिन पर क्या होगा खास?

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के जश्न को और भी शानदार बनाने के लिए पीवीआर आईनॉक्स ने उनके लिए एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है. इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है. ये फिल्म फेस्टिवल उनकी लिगेसी को सम्मानित करने के लिए रखा गया. यहां शाहरुख खान की अब तक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दिखाया जाएगा. फेस्टिवल 31 अक्टूबर से शुरू होने वाला है और करीब दो हफ्ते तक चलेगा. फिल्म फेस्टिवल के दौरान करीब 75 शहरों के सिनेमाघरों में उनकी फिल्में दिखाई जाएंगी जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘दिल से’, ‘देवदास’, ‘ओम शांति ओम’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘मैं हूं ना’.

---विज्ञापन---

फिल्म फेस्टिवल पर किंग खान ने कही ये बात

एक प्रेस कांफ्रेंस में शाहरुख ने इस सम्मान पर बात करते हुए कहा कि सिनेमा हमेशा से ही उनके लिए घर की तरह रहा है और इन फिल्मों को बड़े पर्दे पर वापस से देखना एक रीयूनियन की तरह महसूस हो रहा है. उनका कहना है कि ये फिल्में सिर्फ उनकी कहानी नहीं है, बल्कि ये उन सभी दर्शकों की कहानी है जो पिछले 33 सालों से उन्हें प्यार और सपोर्ट देते आए हैं. शाहरुख बातचीत में आगे कहते हैं कि वो पीवीआर आईनॉक्स के बहुत आभारी हैं क्योंकि उन्होंने उनकी जर्नी को इतने प्यार से मनाने की पहल की है. साथ ही उन्होंने ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ का भी आभार जताया की उन्होंने हमेशा ऐसी कहानियों में विश्वास किया है जो लोगों को आपस में जोड़ती है. उनका मानना है कि उनकी फिल्म को देखने आएगा उसे सिनेमा के उस जादू, इमोशन, उत्साह का फिर से महसूस होगा.

First published on: Oct 17, 2025 07:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो