Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

33 की साल Selena Gomez बनीं Benny Blanco की दुल्हन, वायरल हो रही शादी की तस्वीरें

Selena Gomez Wedding: हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर सेलेना गोमेज ने 33 साल की उम्र में अपने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ शादी कर ली है. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

Selena Gomez, Benny Blanco, Selena Gomez Wedding
सेलेना गोमेज ने की बेनी ब्लैंको के साथ शादी

Selena Gomez Wedding: हॉलीवुड की फेमस सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. सेलेना गोमेज ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को ये गुड न्यूज दी है. वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही सेलेना की शादी की फोटोज वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में सेलेना और बेनी एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. अब इंडस्ट्री के फ्रेंड्स से लेकर फैंस तक सेलेना और बेनी ब्लैंको को शादी की शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं.

शादी की तस्वीरों में रोमांटिक हुए कपल

सेलेना और बेनी ब्लैंको ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंधे हैं. दुल्हन बनी सेलेना व्हाइट वेडिंग गाउन में बहुत ही खूबसूरत और लाजवाब दिख रही हैं. वहीं, बेनी ब्लैंको अपने ब्लैक ग्रूम सूट में काफी जच रहे हैं. हॉलीवुड स्टार सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की करीब 15 तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सेलेना और बेनी ब्लैंको अलग-अलग रोमांटिक पोज देते और एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आ रहे हैं. शादी की तस्वीरों के साथ कैप्शन में सेलेना ने अपनी शादी डेट ‘9.27.25’ लिखी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: ‘बिग बॉस 19’ से कटा इस सदस्या का पत्ता, जानें कौन हुआ घर से बेघर?

पहले उड़ी थी शादी की अफवाह

सेलेना और बेन ब्लैंको ने अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में शादी की है। सेलेना की घोषणा करने से पहले ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कई अफवाहें उड़ रही थीं. हालांकि, उस वक्त सेलेना ने बताया था कि वह इसी साल सितंबर में बेन ब्लैंको के साथ शादी करेंगी. उस समय उन्होंने शादी की कोई डेट नहीं बताई थी. अब जब सेलेना ने तस्वीरों के साथ शादी की घोषणा कर दी है, उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही है.

---विज्ञापन---

दिसंबर में की थी सगाई

मालूम हो कि सेलेना ने पिछले साल दिसंबर में बेन ब्लैंको के साथ सगाई की थी. सगाई की खबर भी सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके दी थी. सेलेना के पति बेनी ब्लैंको एक म्यूजिक प्रोड्यूसर और सॉन्ग राइटर हैं. उन्होंने हॉलीवुड के हिट सॉन्ग ‘लव योरसेल्फ’, ‘रोजेज’, ‘ईस्ट साइड’ और ‘सेनोरीटा’ के लिरिक्स लिखे हैं.

First published on: Sep 28, 2025 10:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो