Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sardaar Ji 3 में Hania Aamir की कास्टिंग पर क्या बोले प्रोड्यूसर? ट्रोलिंग के बीच तोड़ी चुप्पी

Sardaar Ji 3 Boycott:  दिलजीत दोसांझ की मच-अवेटेड फिल्म 'सरदारजी 3' के ट्रेलर आते ही फिल्म के बॉयकॉट की मांग तेज गई है। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर लीड रोल में हैं और उनको बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच अब फिल्म के निर्माता ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस की कास्टिंग पर चुप्पी तोड़ी है।

---विज्ञापन---

Hania aamir
हानिया आमिर (Image Credit: Instagram)

Sardaar Ji 3 Boycott: दिलजीत दोसांझ की मच-अवेटेड फिल्म ‘सरदारजी 3’ का ट्रेलर आते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया है। दिलजीत के साथ फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर लीड रोल में नजर आ रही हैं, उनको देखने के बाद लोगों ने फिल्म के बॉयकॉट की मांग करना शुरू कर दिया है। हानिया आमिर और दिलजीत दोसांझ को बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म को बैन करने की मांग उठने लगी है और हानिया आमिर की कास्टिंग की वजह से मेकर्स को भी लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘सरदारजी 3’ में पाक अदाकारी कास्टिंग को लेकर बात की है।

यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 की विनर बनी ये जोड़ी, रिवील हुए रनर अप के भी नाम!

---विज्ञापन---

दरअसल, पहलगाम अटैक के बाद ही भारत सरकार ने पाकिस्तानी स्टार्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है और यहां तक की पाक ड्रामा की रिलीज पर भी रोक है। ऐसे में पंजाबी फिल्म ‘सरदारजी 3’ में हानिया आमिर की एंट्री से नाराज हो गए हैं और फिल्म की हीरो और मेकर्स तो लताड़ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी हानिया आमिर ने कई आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिसकी वजह से लोग काफी खफा हैं।

ट्रेलर में दिखी हानिया आमिर की झलक

‘सरदारजी 3’ के टीजर और पोस्टर में तो मेकर्स ने हानिया का फेस रिवील नहीं किया था, जिसके बाद ऐसी चर्चा हो रही थी कि हानिया इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। मगर बीती रात ‘सरदारजी 3’ के ट्रेलर में हानिया आमिर को देखते ही लोग शॉक्ड रह गए हैं और सोशल मीडिया पर उनका गुस्सा फूट रहा है, वो फिल्म के बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं। हानिया आमिर को इंडिनय फिल्म में लेने से ही लोग काफी भड़क गए हैं और दिलजीत को भी ट्रोल किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

हानिया आमिर की कास्टिंग पर क्या बोले निर्माता

हानिया आमिर को लेकर बढ़ती आलोचना और बॉयकॉट ट्रेंड के बीच अब फिल्म के प्रोड्यूसर गुनबीर सिंह सिद्दू का बयान सामने आया है। फिल्म मेकर ने फिल्म में हानिया आमिर की कास्टिंग पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है, उनका कहना है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग भारत-पाकिस्तान तनाव और पहलगाम घटना से पहले हो चुका था। गुनबीर ने कहा, ‘हमारी फिल्म का काम बहुत पहले ही पूरा हो चुका था और अब मूवी को रोकना सही नहीं है। हम फिल्म को तय समय पर रिलीज करेंगे।’

---विज्ञापन---

भारत में नहीं ओवरसीज रिलीज की हुई पुष्टि

दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘सरदारजी 3’ की ओवरसीज रिलीज की पुष्टि हो गई है और फिल्म 27 जून को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। मगर हानिया की पहली इंडियन फिल्म ‘सरदारजी 3’ को भारत में रिलीज नहीं किया जा रहा है और ये फैसला खुद फिल्म के मेकर्स ने किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कहां हैं Sanjeev Seth की पहली पत्नी-बच्चे ? Lataa Saberwal से रचाई थी दूसरी शादी

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 23, 2025 01:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola