Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 दिन में दो बार भाईजान की सुरक्षा में बड़ी चूक, महिला ने बजाई डोरबेल और कहा- सलमान खान ने बुलाया…

सुपरस्टार सलमान खान के घर में घुसपैठ की खबर से हर कोई हिल गया है, क्योंकि महज 2 दिन के अंदर दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की है। 22 मई की सुबह 3 बजे एक महिला तो सलमान के घर तक पहुंच गई है और कहा कि उसे एक्टर ने बुलाया है।

Edited By : Priyanka | Updated: May 22, 2025 18:11
Share :
SALMAN KHAN

सलमान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, सुपरस्टार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। 2 दिन के अंदर दो अंजान शख्स भाईजान की गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसे हैं और इस खबर से हर कोई हैरान है। सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, ऐसे में उनके घर पर घुसपैठ ने सबको चौंका दिया है, क्योंकि सलमान खान की सिक्योरिटी काफी ज्यादा है और उसमें इसमें इतनी बड़ी चूक होना आम बात नहीं है। पुलिस ने दोनो लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

सलमान खान के घर में घुसी अनजान महिला

जी हां, 20 मई को जितेंद्र कुमार का शख्स पकड़ा गया था और फिर 22 मई की सुबह 3 बजे ईशा एक्टर के घर में घुसी। उसने बिल्डिंग में घुसने के लिए कहा कि उसको सलमान खान ने बुलाया है और यह बयान उसने पुलिस को भी दिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि वो सलमान खान के अपार्टमेंट तक भी पहुंच गई और उसने डोरबेल भी बजाई। गेट खोलने पर उसने कहा कि उसे सलमान ने बुलाया है, मगर जब परिवार ने इस बारे में एक्टर ने मना किया। तब परिवारवालों ने पुलिस को बुला लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim की बहन के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, सबा इब्राहिम बनीं मां

First published on: May 22, 2025 06:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola