Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saiyaara ने 13वें दिन भी Hari Hara Veera Mallu को पछाड़ा, जानें अब तक का कलेक्शन

Saiyaara Vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: मोहित सूरी और पवन कल्याण की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। जहां फिल्म 'सैयारा' ने 13वें दिन शानदार कमाई की, वहीं बॉक्स ऑफिस पर 'हरि हरा वीरा मल्लू' का 7वां दिन कुछ खास नहीं रहा है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।

---विज्ञापन---

Saiyaara Vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection
Saiyaara Vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection (News24 GFX)

Saiyaara vs. Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयरा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, इसके बाद भी इसकी कमाई में कोई कमी नहीं आई है। वहीं, दूसरी तरफ पवन कल्याण, निधि अग्रवाल और बॉबी देओल की फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर रही है। 7वें दिन भी फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ की कमाई ग्राफ में गिरावट देखी गई है। चलिए जानते हैं कि अब तक दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

‘सैयारा’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। फिल्म ने 13वें दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो 12वें दिन की कमाई की तुलना में कम था। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘सैयारा’ ने अब तक कुल 273.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसकी शो ऑक्यूपेंसी सुबह के शो 10.33%, दोपहर के शो 15.67%, शाम के शो 15.03%, और रात के शो 17.11% रही।

---विज्ञापन---

 Saiyaara Box Office Collection

‘हरि हर वीरा मल्लू’ का कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू पार्ट: 1’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए, इसके बाद भी मूवी ने अभी तक 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा नहीं छू पाई है। फिल्म ने 7वें दिन सिर्फ 1.2 करोड़ की कमाई की। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अब तक 80.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसकी शो ऑक्यूपेंसी सुबह के शो 12.51%, दोपहर के शो 14.19%, शाम के शो 14.35%, और रात के शो 13.54% रही।

---विज्ञापन---

Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या है 5 करोड़ की धोखाधड़ी वाला मामला? जिसकी वजह से गिरफ्तार हुए तमिल फिल्मों के पावरस्टार

दोनों फिल्मों की कास्ट

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा इस फिल्म के लीड स्टार कास्ट हैं। वहीं, फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ में पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नोरा फतेही और विक्रमजीत विर्क मै लीड एक्टर हैं। ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2025 08:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola