Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तेरे मुंह से इतनी गंदगी…’ Indias Got Latent 2 के आते ही Samay Raina पर फिर भड़के सुनील पाल, ब्रश जोक पर किया रिएक्ट

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के पहले एपिसोड में कॉमेडियन सुनील पाल का मजाक बनाया था.जिसके बाद अब सुनील पाल ने किए गए ब्रश जोक पर मजेदार अंदाज में पलटवार किया है. उन्होंने मिमिक्री आर्टिस्ट जय वर्मा के साथ एक वीडियो बनाया है और समय को टूथपेस्ट जोक का करारा जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

Samay Raina-Sunil Pal
Samay Raina-Sunil Pal

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद उन्होंने वापसी कर ली है. अब वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 लेकर आए हैं, जिसके पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आई थीं. दोनों अपनी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची थीं. इसी बीच सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह समय रैना पर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं, क्योंकि शो के पहले एपिसोड में वह सुनील पाल को लेकर मजाक बना रहे थे.

समय के मजाक पर सुनील पाल ने किया रिएक्ट

दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले एपिसोड में सुनील पाल का मजाक उड़ाया गया था. समय रैना ने कॉमेडियन पर एक टूथपेस्ट वाला जोक किया था, जिस पर अब सुनील पाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में समय को करारा जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

सुनील पाल ने समय से कही ये बात

सुनील पाल ने समय रैना के जोक का जवाब देने के लिए मिमिक्री आर्टिस्ट जय वर्मा के साथ एक वीडियो बनाया, जिसमें जय वर्मा समय रैना की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में सुनील कहते हैं, “समय रैना, मैं तुझे इसलिए माफ कर रहा हूं क्योंकि हम रात के समय शो करते हैं और तेरे नाम का मतलब भी रात से जुड़ा है. ‘समय’ का मतलब टाइम और ‘रैना’ का मतलब रात होता है. हम रात का सम्मान करते हैं.”

सुनील पाल ने दिया समय को करारा जवाब

वीडियो में आगे सुनील पाल ने समय के ब्रश वाले जोक का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, “भाई, तूने कहा था कि मैं ब्रश नहीं करता, है ना? लेकिन समय रैना, तू तो ब्रश करता है. फिर तेरे मुंह से इतनी गंदगी क्यों निकलती है, भाई? अगर ब्रश करता है तो गंदगी निकालना बंद कर.”

कैसे शुरू हुआ समय और सुनील पाल के बीच विवाद

बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान सुनील पाल ने समय रैना की कड़ी आलोचना की थी और उन्हें कपिल शर्मा से अच्छी कॉमेडी सीखने की सलाह दी थी. वहीं, जब समय रैना और सुनील पाल कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे, तब समय ने सुनील से पूछा था, “आप ब्रश क्यों नहीं करते?” इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 19: सोमवार को धड़ाम से गिरी राम चरण की ‘पेद्दी’, लाखों में सिमटी कमाई

First published on: Jun 23, 2026 08:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola