Entertainment News Live: आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर जल्द ही तीसरी बार शादी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं. दोनों की शादी 5 जुलाई को होने वाली है. हालांकि इन सभी के बीच आमिर खान इस बात पर काफी ज्यादा गुस्सा हो गए हैं कि उनकी शादी की डेट्स कैसे लीक हो गई हैं.
दरअसल, एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शादी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ” मुझे समझ नहीं आता कि इतना हंगामा क्यों है. सेलिब्रिटीज, खासकर क्रिकेटर्स और एक्टर्स की जिंदगी में लोगों की बहुत दिलचस्पी होती है. लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, हमारी पर्सनल लाइफ में नहीं.” आमिर ने इस बीच शादी के जश्न को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि यह समारोह प्राइवेट रहने वाला है. जिसमें सिर्फ परिवार के मेंबर और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. उन्होंने कहा, ” यह बहुत प्राइवेट होगा. यह घर पर होने वाली एक बहुत ही सिंपल रजिस्टर्ड शादी होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे.”
वहीं, आमिर ने शादी की डेट लीक होने को लेकर भी बात की. उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और कहा, “मुझे नहीं पता कि मेरी शादी की डिटेल्स कैसे लीक हुई.”
बता दें कि आमिर खान की यह तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने किरण राव से शादी की थी और सबसे पहले रीना दत्त संग शादी की थी. पहली शादी से एक्टर के दो बच्चे हैं और दूसरी शादी से उनका एक बेटा है.
‘पेद्दी’ ने 19 दिनों में किया इतना कलेक्शन
राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 19वें दिन सिर्फ 83 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में 18वें दिन के मुकाबले 19वें दिन सीधे तौर पर 1.99 करोड़ की गिरावट आई है. इस तरह से फिल्म ने अब भारत में कुल 235.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 331.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
‘कॉकटेल 2′ ने 4 दिनं में किया इतना कलेक्शन
अक्सर देखा जाता है कि कई फिल्में वीकेंड पर तो अच्छा बिजनेस करती हैं, लेकिन सोमवार आते ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाती हैं. हालांकि, ‘कॉकटेल 2’ के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है. सोमवार को कामकाजी दिन होने के बावजूद फिल्म ने करोड़ों में कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 6.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही चार दिनों में भारत में इसका कुल कारोबार 53.85 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related