बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी वर्षों पुरानी ‘संडे दर्शन’ परंपरा निभाई। हर रविवार की तरह इस बार भी बिग बी अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे, लेकिन इस दौरान उनका बदला हुआ अंदाज लोगों का ध्यान खींच गया। सफेद कुर्ता, कंधे पर शॉल, गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक लगाए अमिताभ बच्चन बेहद धार्मिक रूप में नजर आए। उनके इस लुक को देखकर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है। दरअसल, देर रात अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और ब्लॉग के जरिए खुलासा किया कि उनके घर में विशेष ‘हनुमान सहस्त्र पूजन’ का आयोजन किया गया था। उन्होंने पूजा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में भगवान हनुमान की चांदी की प्रतिमा फूलों से सजी नजर आ रही है, जबकि दूसरी तस्वीर में भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति दिखाई दे रही है। इसके अलावा बिग बी ने अपने घर जलसा में बने मंदिर की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि बच्चन परिवार रविवार को पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुआ। हालांकि, इस विशेष अनुष्ठान के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान सहस्त्र पूजन संकटों को दूर करने, मानसिक शक्ति बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यही कारण है कि अब फैंस इस पूजा के उद्देश्य को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं।
---विज्ञापन---
Aishwarya Rai के ससुराल में हुई विशेष पूजा, Amitabh Bachchan ने दिखाई ‘हनुमान सहस्त्र पूजन’ की झलक!
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी वर्षों पुरानी ‘संडे दर्शन’ परंपरा निभाई। हर रविवार की तरह इस बार भी बिग बी अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे, लेकिन इस दौरान उनका बदला हुआ अंदाज लोगों का ध्यान खींच गया।
First published on: Jun 22, 2026 04:58 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola