Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन थीं Ok Hee ? कैंसर से हारी जंग, 73 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ओक-ही का 73 साल की उम्र में किडनी कैंसर की वजह से निधन हो गया है. जानिए सियोल सिस्टर्स की लीडर रहीं ओक-ही के जीवन से जुड़ी पूरी कहानी.

---विज्ञापन---

मनोरंजन जगत में एक बार फिर मातम पसर गया है, जहां जानी-मानी शख्सियत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके जाने से उनके परिवार और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है, क्या आप जानते हैं, हम किसकी बात कर रहे हैं, और इस स्टार की कमी इंडस्ट्री में कोई पूरी नहीं कर सकता है.

कौन है वो सितारा?

साउथ कोरिया की मशहूर सिंगर ओक-ही (असली नाम किम ग्वांग-सुक) का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह पिछले कुछ समय से किडनी कैंसर से जूझ रही थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 जून 2026 को ग्योंगगी के सुवोन स्थित एक हॉस्पिस में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से कोरियाई म्यूजिक जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है.

---विज्ञापन---

क्या हुआ आखिरी समय?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ओक-ही के आखिरी समय में उनके पति और बॉक्सिंग चैंपियन रह चुके होंग सू-ह्वान के साथ-साथ उनके बेटे और बेटी भी मौजूद थे. उनकी करीबी दोस्त और संगर जांग मी-ह्वा ने बताया कि निधन से एक दिन पहले उन्हें ओक-ही की बेटी का फोन आया था. बेटी ने कहा था कि उनकी मां की हालत बेहद गंभीर है और वह उनसे मिलना चाहती हैं.

क्या बोली सहेली जांग मी-ह्वा

जांग मी-ह्वा ने ओक-ही से मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि दोनों ने साथ बैठकर पुराने गाने सुने और बीते दिनों की यादें ताजा कीं. बातचीत के दौरान कुछ समय के लिए उनकी तबीयत बेहतर लग रही थी, इसलिए किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन वह दुनिया को अलविदा कह देंगी.

‘सियोल सिस्टर्स’ की लीडर के रूप में मिली पहचान

ओक-ही को साउथ कोरिया के शुरुआती और पॉपुलर गर्ल ग्रुप ‘सियोल सिस्टर्स’ की लीडर के रूप में जाना जाता था. 1970 के दशक में उन्होंने अपने कई सुपरहिट गानों से बड़ी पहचान बनाई थी. म्यूजिक के प्रति उनका लगाव बचपन से ही था. उनका जन्म 1953 में बुसान में हुआ था. उनके माता-पिता थिएटर कलाकार थे, जिससे उन्हें कला और संगीत का माहौल विरासत में मिला.

---विज्ञापन---

बचपन से ही मिली पहचान

किशोरावस्था में ही उनकी प्रतिभा पहचान ली गई थी. उन्होंने अमेरिकी सेना के मनोरंजन कार्यक्रम ‘यू.एस. 8th आर्मी शो सर्किट’ के लिए ऑडिशन दिया और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई. साल 1968 में उन्होंने ‘सियोल सिस्टर्स’ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा. बाद में 1974 में उन्होंने सोलो करियर शुरू किया और बड़ी सफलता हासिल की.

इन गानों से बनाई बड़ी पहचान

‘आई डोंट नो’, ‘स्पीक विद योर आइज’ , ‘वेयर कुड यू बी’ , ‘आह, दैट डे’ , ‘होल्ड बोथ माई हैंड्स’ और ‘ट्रेन ऑफ लाइफ’ जैसे गाने आज भी उनके करियर की पहचान माने जाते हैं. बहरहाल, ओक-ही का निधन कोरियाई म्यूजक जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है. उनके गीत और उनकी आवाज हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2026 10:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola